{"_id":"5ae7572c4f1c1b62098b76b1","slug":"student-threatens-suicide-if-roll-number-is-not-given-in-ballabgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोल नंबर न मिलने पर छात्र ने दी आत्महत्या की धमकी, कहा- मर जाऊंगा, गिर जाऊंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोल नंबर न मिलने पर छात्र ने दी आत्महत्या की धमकी, कहा- मर जाऊंगा, गिर जाऊंगा...
अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़
Updated Tue, 01 May 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
सुसाइ़ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजिरी पूरी नहीं होने के कारण रोल नंबर नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने कॉलेज की प्रिंसीपल व लेक्चरर का चिट्ठी पर नाम लिख आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इससे घबराए कॉलेज प्रबंधन ने थाना तिगांव में शिकायत दी है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तिगांव निवासी अक्षय तिगांव कॉलेज में बी.एससी सेकेंड ईयर का छात्र है। कॉलेज में फेंकी गई चिट्ठी में उसने लिखा है कि कुछ दिन पहले पढ़ाई को लेकर उसकी एक लेक्चरर राजबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर उन्होंने अक्षय का नाम कॉलेज से कटवा दिया। चिट्ठी के अनुसार अक्षय ने उनसे माफी भी मांगी, मगर वे नहीं माने और उन्होंने उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
मामला प्रिंसीपल संध्या तक पहुंचा और अक्षय ने उनसे भी माफी मांगी, मगर उन्होंने उसकी एक न सुनी। इस पर अक्षय ने चिट्ठी लिखकर कॉलेज में डाल दी कि यदि उसका भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की गई तो वह आत्महत्या कर लेगा और उसके जिम्मेदार प्रिंसीपल संध्या, लेक्चरर राजबीर व कॉलेज स्टाफ होगा। कॉलेज में यह चिट्ठी मिलते ही हंगामा मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन में सोमवार को कॉलेज प्रबंधन ने थाना तिगांव में शिकायत दी कि छात्र अक्षय का नाम कटा हुआ है। इस पर वह कॉलेज में एक पत्र छोड़कर गया है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है। थाना तिगांव प्रभारी वरुण दहिया ने बताया कि हाजिरी पूरी नहीं होने के कारण उसका नाम काटा गया व रोल नंबर नहीं दिया गया है। इसके चलते उसने अक्षय यह पत्र लिखकर कॉलेज में छोड़ गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है और मामले की जांच कर रही है।