{"_id":"5f25c9e88ebc3e9fa45f8ab0","slug":"student-parents-beaten-molesting-opposing-bca-student-chandigarh-news-pkl383364892","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बीसीए की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर लड़की और उसके माता-पिता को भी पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में बीसीए की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर लड़की और उसके माता-पिता को भी पीटा
Sun, 02 Aug 2020 12:25 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-38 में बीसीए की छात्रा से छेड़छाड़ और उसके मां-बाप को पीटने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 7 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय बीसीए की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-38 में रहती है। शुक्रवार शाम उसे पढ़ाने घर में टीचर आए थे। ट्यूशन के बाद वह टीचर को छोड़ने घर के बाहर गई। इस दौरान एक युवक ने उसका हाथ पकड़ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने गाली गलौच कर धमकी देना शुरू कर दिया, जिसके बाद घर पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी।
इस दौरान आरोपियों ने उसे और उसके मां-बाप को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को जमा होते देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।