{"_id":"5defa85e8ebc3e87a8205456","slug":"student-commits-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में पहुंची बहन तो उड़ गए होश, फंदे से लटका था 19 वर्षीय भाई, बताई जा रही ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में पहुंची बहन तो उड़ गए होश, फंदे से लटका था 19 वर्षीय भाई, बताई जा रही ये वजह
Tue, 10 Dec 2019 11:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई करने वाले 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक थाना सराभा नगर के अंतर्गत का रहने वाला था। घटना का पता उस समय चला जब मृतक की बहन उसे बुलाने के लिए गई। अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव सिविल अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक छात्र ने प्रेम संबंधों के चलते आत्महत्या की है। पुलिस ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। थाना सराभा नगर की एसएचओ सब इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि छात्र एक कान्वेंट स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
उसके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं और परिवार का पालन पोषण करते हैं। मंगलवार दोपहर को मृतक छात्र अपने घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वह कमरे में चला गया और उसने आत्महत्या कर ली। जब उसकी बहन उसे बुलाने के लिए गई तो अंदर शव लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। एसआई मधु बाला ने बताया कि अब तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है कि आत्महत्या क्यों की ।
विज्ञापन