फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student Center will be buzzing after 10 days, you will get delicious dishes soon

पंजाब विश्वविद्यालय: स्टूडेंट सेंटर 10 दिन बाद हो जाएगा गुलजार, जल्द मिलेंगे लजीज व्यंजन

Mon, 22 Nov 2021 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 22 Nov 2021 02:06 AM IST
सार

पंजाब विश्वविद्यालय में अब पहले वाले दिन आने वाले हैं। स्टूडेंट सेंटर जल्द गुलजार होने वाला है। लेकिन छात्रों को अभी कॉकटेल समोसा, आइसक्रीम, शेक के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Student Center will be buzzing after 10 days, you will get delicious dishes soon
पंजाब विश्वविद्यालय। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर गुलजार होने जा रहा है। यह सेंटर एक दिसंबर को खुल जाएगा। हालांकि अभी यहां पैक फूड ही मिलेगा। कॉकटेल समोसा, आइसक्रीम, शेक के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हर दिन दुकान संचालक यहां सफाई कर रहे हैं। बिक्री आइटमों की सूची बना रहे हैं।

विज्ञापन


पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर 11 दुकानें बनी हैं। हर का स्वाद यहां अलग है। मिनी पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर यह बना हुआ था। यहां का कॉकटेल समोसा दूर-दूर तक प्रसिद्ध है, जो महज तीन रुपये में मिलता है। 10 रुपये के यहां तीन समोसे मिलते हैं। इसके अलावा 11 तरह की आइसक्रीम व 20 प्रकार के शेक मिलते हैं। डोसे का स्वाद भी अपने आप में अलग है। दिनभर यहां खाने के लिए मेला लगता था। कोरोना के बाद ये दुकानें बंद हो गईं, अब फिर से खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


ये आइटम मिल सकते हैं नए साल में
बर्गर, सैंडविच, मनचूरियन, फुटलांग, ग्रोनी, कॉकटेल समोसा आदि लोगों को नए साल में यहां मिल सकते हैं। तब तक पीयू प्रशासन इसकी अनुमति दे सकता है। अभी सिलिंडर रखने तक की अनुमति नहीं है। सूत्रों का कहना है कि धीरे-धीरे पीयू पाबंदियां हटाएगी। दुकान संचालक विनोद सिंह, कामेंद्र का कहना है कि पीयू को अब सभी चीजों की बिक्री की छूट देनी चाहिए। हालांकि पीयू ने भरोसा दिया है कि जल्द ही यहां खाना बनने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed