फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burnt at six places in Punjab

Stubble Burning: पंजाब में सिर्फ छह जगह जली पराली, तीन शहरों की हवा बेहद खराब, 27 किसानों पर केस दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 08:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Nov 2023 08:51 AM IST
सार

पंजाब में शुक्रवार को लुधियाना में दो, संगरूर और गुरदासपुर में एक-एक व फाजिल्का में भी पराली जलाने के दो मामले सामने आए हैं। जबकि इसी दिन यानी 10 नवंबर को साल 2021 में 4008 और साल 2022 में पराली जलाने के 1893 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
Stubble burnt at six places in Punjab
पंजाब में जलती पराली। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार को केवल छह स्थानों पर पराली जली। बारिश की वजह से पराली जलाने के मामलों में भारी कमी दर्ज की गई। बावजूद इसके बठिंडा, पटियाला व मंडी गोबिंदगढ़ शहरों का वायु गुणवत्ता इंडेक्स (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में रहा जबकि चार शहरों अमृतसर, जालंधर, खन्ना व लुधियाना का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


पंजाब में शुक्रवार को लुधियाना में दो, संगरूर और गुरदासपुर में एक-एक व फाजिल्का में भी पराली जलाने के दो मामले सामने आए हैं। जबकि इसी दिन यानी 10 नवंबर को साल 2021 में 4008 और साल 2022 में पराली जलाने के 1893 मामले सामने आए थे। इन छह नए मामलों के साथ पराली जलाने के कुल मामले 23626 हो गए हैं। वहीं इस समय तक साल 2021 में कुल मामलों की गिनती 51417 और साल 2022 में 36761 थी। शुक्रवार को बठिंडा का एक्यूआई सबसे अधिक 383, मंडी गोबिंदगढ़ का 305, पटियाला का 306, खन्ना का 256, अमृतसर का 212, जालंधर का 221 और लुधियाना का 267 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

27 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

पराली जलाने के आरोप में विभिन्न जिलों में 27 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिरोजपुर में 10 किसानों पर केस दर्ज कर एक को नामजद किया गया है। वहीं, थाना सदर, वैरोके व अमीरखास पुलिस ने छह किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कपूरथला के छह थानों में 10 किसानों के खिलाफ धारा 188 तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गुरदासपुर के थाना धारीवाल पुलिस ने एक किसान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed