फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stubble burning has started in Punjab; 27 cases reported in five days.

Chandigarh News: पंजाब में पराली जलना शुरू, पांच दिनों में आए 27 मामले

Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Stubble burning has started in Punjab; 27 cases reported in five days.
चंडीगढ़। पंजाब में पराली जलना शुरू हो गई है। पिछले पांच दिनों में खेतों में आग लगाने के 27 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जिलों में धान की पराली जलाने के खिलाफ किसानों को जागरूक करने के लिए एक गहन अभियान शुरू किया गया है। पंजाब और हरियाणा में अक्तूबर और नवंबर में धान की फसल की कटाई के बाद खेतों में आग लगाने को दिल्ली में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण माना जाता है। रबी की फसल (गेहूं) की बुआई के लिए धान की कटाई के बाद समय बहुत कम होता है। इसलिए कुछ किसान अगली फसल की बुआई के लिए खेतों को जल्दी साफ करने के लिए फसल अवशेषों में आग लगा देते हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर से चार जिलों में कुल 27 फसल अवशेष जलाने की घटनाएं हुईं। अमृतसर में सबसे अधिक 18, तरनतारन में पांच, पटियाला में तीन और फिरोजपुर में एक घटना दर्ज की गई। पीपीसीबी के अनुसार जो किसान फसल अवशेषों में आग लगाते हैं उन पर पर्यावरण मुआवजा के रूप में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 15 सितंबर से शुरू हुई खेतों में आग की घटनाओं का रिकॉर्ड 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed