फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strong storm increased trouble, power failure in many areas

Chandigarh News: तेज आंधी ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में बिजली गुल, सुबह नहीं आया पानी

Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Strong storm increased trouble, power failure in many areas
चंडीगढ़। बुधवार रात तेज आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं, शहर के कई इलाकों में सुबह पानी नहीं आया। इसे कारण लोग पानी की बूंद को तरसते रहे और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ उखड़ने के कारण लोगाें के घर क्षतिग्रस्त हो गए। सड़कों पर पेड़ों की टहनियां बिखरी पड़ी रहीं।
विज्ञापन

मलोया स्मॉल फ्लैट में वीरवार सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हुई। हजारों लोग प्रभावित रहे। काॅलोनी के निवासी राजेेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी आई। पीने के लिए बोतल खरीदकर लाना पड़ा। पानी शाम साढ़े चार बजे आया। उन्होंने बताया कि मलोया में बड़ी संख्या में स्मॉल फ्लैट हैं। इनमें हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। बिजली चले जाने के बाद पानी की आपूर्ति नहीं होती है। ऐसे में वहां पर जनरेटर सेट का होना अनिवार्य है। यही की रहने वाले अरविंद सिंह, राम प्रवेश, प्रेम सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष भी पानी की आपूर्ति में बाधा आई थी। उस समय भी जनरेटर सेट की मांग की गई थी।
विज्ञापन

गांव रायपुरखुर्द के पूर्व सरपंच लछमन सिंह का कहना है कि सभी ट्यूबवेल पर जनरेटर सेट लगाया जाना चाहिए। गांव में बिजली चले जाने के बाद पानी की आपूर्ति में बाधा आती है। गांव दड़वा के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि बुधवार शाम को छह बजे की गई बिजली वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आई। दड़वा में गुरुद्वारा काॅलोनी, राजा का बाग काॅलोनी सहित अन्य जगह पानी की काफी दिक्कत हुई। वहीं, गांव बहलाना निवासी और मार्केट कमेटी के पूर्व डायरेक्टर जीत सिंह बहलाना ने बताया कि रात को गई बिजली सुबह सात बजे आई। लोग रातभर गलियों में बच्चों को लेकर घूमते रहे। डड्डूमाजरा निवासी सोहन सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे की गई बिजली अगले दिन वीरवार दोपहर बात तीन बजे आई, वह भी डिम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed