फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strike today, Punjab Roadways, Punbus and PRTC also involved

Chandigarh News: आज हड़ताल, पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी भी शामिल

Tue, 08 Jul 2025 11:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Strike today, Punjab Roadways, Punbus and PRTC also involved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। देशभर में केंद्रीय ट्रेड यूनियन और मुलाजिम जत्थेबंदियां बुधवार को लंबित मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करने के लिए बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। जिसमें सभी विभागों में कार्यरत तालमेल कमेटी पैरामेडिकल और स्वास्थ्य यूनियन, पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी, पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा, डेमोक्रेटिक टीचर यूनियन और जंगलात विभाग के अलावा किसान जत्थेबंदियां भी मुलाजिमों की हड़ताल में शामिल होगी।
मंगलवार को हड़ताल के संबंध में पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा ने राज्य स्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान अतिंदर पाल सिंह, गुरबिंदर सिंह खैरा ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी एनपीएस कर्मचारियों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर अश्विनी अवस्थी, बिक्रमजीत सिंह, कुलदीप सिंह वर्नाली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुलाजिम जत्थेबंदियों की मुख्य मांग

1972 की पुरानी पेंशन बहाली, जबरन थोपे चार श्रम कानूनों का विरोध, मानदेय कर्मियों पर न्यूनतम वेतन कानून लागू करना, कच्चे-ठेका-भर्ती व आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करना, प्रोबेशन अवधि संबंधी 15/01/2015 की अधिसूचना रद्द करना, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर पंजाब स्केल लागू करना, ग्रामीण भत्ता, बॉर्डर एरिया भत्ता व एसीपी स्कीम समेत सभी भत्ते बहाल करना, महंगाई भत्ते की रोकी गई किश्तें व बकाया जारी करना, जबरन थोपा 200 रुपये विकास कर जजिया रद्द करना कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed