फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   strike, petrol dealers strike, diesal dealers strike, punjab strike, punjab petrol dealers strike

पेट्रोलियम डीलर्स की हड़ताल, सीमावर्ती इलाकों में होगी पेट्रोल की किल्लत

Mon, 02 May 2016 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 May 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
strike, petrol dealers strike, diesal dealers strike, punjab strike, punjab petrol dealers strike
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
पेट्रोल डीजल डीलर्स  सोमवार से डीजल और पेट्रोल की खरीद बंद कर देंगे। पेट्रोल पंपों में मौजूद स्टॉक मंगलवार तक खत्म होने की आशंका है। मंगलवार को पंजाब के नौ सीमांत जिलों के पेट्रोल पंप सूख जाएंगे।
विज्ञापन


इससे लोगों को तो परेशानी होगी ही, सरकार को भी राजस्व का नुकसान होना तय है। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने मोहाली के फेज सात में चल रही अपनी भूख हड़ताल आगे बढ़ा दी है। डीलरों ने एक मई से पेट्रो पदार्थों की खरीद बंद करने का एलान किया था, लेकिन रविवार होने के कारण डिपो बंद रहते हैं। अब वे सोमवार से खरीद बंद करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, भूख हड़ताल जारी रहेगी।  डीलरों ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल पर 27 प्रतिशत वैट है। जबकि पंजाब में यह 36.47 प्रतिशत है। ऐसे में हरियाणा के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल 5.96 रुपये प्रति लीटर मंहगा है। पंजाब में डीजल पर वैट 17.67 प्रतिशत है, तो हरियाणा में 17.22 प्रतिशत।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पेट्रोल कंपनियां भी मनमानी कर रही हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने मार्च-2016 में हरियाणा में कच्चे तेल पर एंट्री टैक्स हटा लिया था। इससे हरियाणा के मुकाबले पंजाब में डीजल साठ पैसे और मंहगा हो गया है। वह सरकार और एक्साइज टैक्सेशन विभाग को कई बार इस बारे में बता चुके हैं, लेकिन न तो सरकार ने वैट में छूट दी, न ही तेल कंपनियों पर दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed