{"_id":"5760ed694f1c1bd12a11be24","slug":"strike-hrtc-strike-himachal-roadways-strike-himachal-roadway-bus-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हिमाचल रोडवेज की बसें हड़ताल पर हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, हिमाचल रोडवेज की बसें हड़ताल पर हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर खड़ी एचआरटीसी की बसें।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सेक्टर- 43 बस स्टैंड से मंगलवार को हिमाचल की 150 बसों का संचालन ठप रहा। बुधवार को यह हड़ताल जारी रहेगी।
सेक्टर - 43 बस स्टैंड पर शिमला, पालमपुर, धर्मशाला सहित सभी डिपो की बसें आती हैं। इसके अलावा वोल्वों बसें भी नहीं चलीं। गर्मी में हजारों लोग हिमाचल जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे मगर बसें न होने के कारण वे परेशान हुए। जबकि यहां से सीटीयू, पंजाब और हरियाणा की बसें हिमाचल के विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुईं। उसमें बैठने के लिए यात्रियों में मारामारी रही।
बस अड्डे पर किया धरना प्रदर्शन
मंगलवार को चंडीगढ़ में संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले एचआरटीसी कर्मचारियों द्वारा सेक्टर 43 बस अड्डा चंडीगढ़ में एक रैली निकाल कर धरना- प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
जिनमें मुख्य तौर पर परिवहन निगम को रोडवेज बनाना, पीस मील वर्करों को अनुबंध नीति के तहत लाना, जीपीएफ ट्रस्ट से खर्च किए गए 150 करोड़ रूपये को एक मुश्त जमा करना, परिचालक अनुबंध पर भर्ती करना, सेवानिवृत्त कर्मचारी की सभी प्रकार की देनदारी का ब्याज सहित एकमुश्त भुगतान करने की मांग की गई। धरने पर नन्द लाल बत्तो सचिव भारतीय मजदूर संघ, रणजीत सिंह सहित सीटीयू के कई नेता भी बैठे।