फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strike, central goverenment employee forum, strike, central trade union, chandigarh,

30 हजार से भी अधिक कर्मचारियों ने की हड़ताल, ये है मांगे

Sat, 03 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
strike, central goverenment employee forum, strike, central trade union, chandigarh,
केंद्रीय ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी फेडरेशनों के आहवान पर शुक्रवार को चंडीगढ़ के 30 हजार से भी अधिक कर्मचारियों ने हड़ताल की। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहे। डाक विभाग में डाक विभाग के 88 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे। डाक विभाग में आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों ने काम चलाया। बिजली कर्मचारी, नगर निगम, बागवानी, वाटर सप्लाई, रोड, हेल्थ, सफाई कर्मचारी, हाउसिंग बोर्ड, सीटको, जीवन बीमा निगम, जनरल इंश्योरेंस, बीएसएनाएल, पोस्टल एवं टेलीग्राफ विभागों में हड़ताल रही।
विज्ञापन


हड़ताली कर्मचारियों द्वारा मोदी सरकार की वादाखिलाफी के प्रति रोष जाहिर किया गया। हड़ताली कर्मचारी व मजदूरों ने हड़ताल करके अपने अपने कार्यालयों के समाने रैलियां करने के बाद जुलूस की शक्ल में सेक्टर-17 के ब्रिज मार्केट में एकत्र हुए। वहां विशाल रैली हुई। रैली में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मांगे...

strike, central goverenment employee forum, strike, central trade union, chandigarh,
केंद्रीय ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : केंद्रीय ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल
ये है मांगे...
कम से कम न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये करने, पब्लिक सेक्टर का नीजि करण रोकने, बढ़ रही महंगाई पर रोक लगाने, सभी के लिए एक समान पेंशन निर्धारित करने, रिटेल रेवेल, बीमा, बैंक व रक्षा क्षेत्र में सीधा विदेशी निवेश बंद करने, बोनस की आदयगी की सीमा खत्म कर सभी को बोनस देने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने, सभी डेलीवेज, वर्कचार्ज और कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मियों को पक्का करने,चंडीगढ़ से धारा 144 खत्म करने और को आर्डिनेशन कमेटी के कन्वीनर, को कन्वीनर और आंगनवाड़ी वर्करों पर दर्ज झूठे केस रदद करने की मांग की गई। रैली को इंपलाइज फोरम के कन्वीनर राजीव सहगल, सीटू पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, को आर्डिनेशन कमेटी यूटी व एमसी गवर्नमेंट ए एमसी इंपलाइज के कन्वीनर रघबीर चंद, को कन्वीनर राजेंद्र कटोच, फेडरेशन ऑफ यूटी इंपलाइट एंड वर्कर्स के महासचिव गोपाल दत्त जोशी सहित अन्य नेताओं संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed