फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict action against defaulters in Dhanas Small Flats, 10 houses vacated

Chandigarh News: धनास स्मॉल फ्लैट्स में बकायेदारों पर सख्ती, 10 मकान खाली कराए

Tue, 20 Jan 2026 03:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Strict action against defaulters in Dhanas Small Flats, 10 houses vacated
चंडीगढ़। धनास की स्मॉल फ्लैट्स कॉलोनी में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने बकायेदारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को बेदखली अभियान चलाया। लंबे समय से किराया और अन्य देय राशि जमा न करने वाले आवंटियों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में कुल 10 मकानों को खाली कराया गया। सीएचबी अधिकारियों के अनुसार इन सभी आवासीय इकाइयों का आवंटन नियमानुसार पहले ही रद्द किया जा चुका था, इसके बावजूद संबंधित लोग फ्लैट्स पर अनधिकृत रूप से काबिज थे।
विज्ञापन

खाली कराए गए मकानों में हाउस नंबर 1062-ए, 923, 619-सी, 735, 456, 1577, 1298, 1496-ए, 1908-ए और 1841-बी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन आवंटियों को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। अंततः नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए बेदखली कराई गई।
विज्ञापन

सीएचबी ने कहा है कि बकाया भुगतान न करने वालों के प्रति अब किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। आवंटन रद्द करने के साथ-साथ बकाया राशि की वसूली भू-राजस्व की तरह की जाएगी। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। हाउसिंग बोर्ड ने सभी आवंटियों और लाइसेंसधारकों को चेतावनी दी है कि वे समय पर देय राशि जमा करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड का कहना है कि नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और बकायेदारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed