फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stretch the arms merchants of expensive onion

महंगे प्याज से व्यापारियों ने भी हाथ खींचे

Thu, 24 Oct 2013 01:44 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
Stretch the arms merchants of expensive onion
महंगे होते प्याज से व्यापारियों ने भी हाथ खींच लिए हैं। बुधवार को सेक्टर-26 की मंडी में सिर्फ प्याज का एक ट्रक ही आया। इसमें कुल दो सौ कट्टे प्याज था। एक कट्टे में चालीस किलो प्याज होता है।
विज्ञापन


मंडी के आलू-प्याज के कारोबारियों के अनुसार चंडीगढ़ में पांच ट्रक प्याज खप जाता था। अब थोक के भाव ही साठ रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिग्विजय कपूर के अनुसार प्याज महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश से आ रहा है। रास्ते में ही पांच से सात दिन लगते हैं।
विज्ञापन


रास्ते में ही प्याज सड़ने का खतरा रहता है। प्रशासन के अधिकारी भी रोज जांच के नाम पर आ धमकते हैं।

लाखों के घाटे का डर बना रहता है। ऐसे में कौन प्याज में हाथ डाले। मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई का कहना है कि मंडी में माल कम आ रहा है।

बुधवार को थोक रेट ही 60 रुपये किलो रहा। आढ़ती भी प्याज मंगवाने में रुचि नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed