{"_id":"82c0c2481ab0bd1b63c1c1cdcd3eea36","slug":"street-vendor-act-does-not-apply-target-double-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू नहीं, फड़ी वालों से कमाई का टारगेट डबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागू नहीं, फड़ी वालों से कमाई का टारगेट डबल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शहर में स्ट्रीट वेंडर एक्ट तो लागू नहीं करा पाया। लेकिन शनिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान अब तेज होगा। क्योंकि निगम ने अतिक्रमण करने वालों से कमाई का टारगेट बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अब निगम ने इनसे हर माह 31 लाख रुपये की कमाई का टारगेट रखा है। जबकि पहले हर माह 14 से 15 लाख रुपये की कमाई अतिक्रमण हटाओ दस्ता करता था। निगम ने यह निर्णय मेयर अरुण सूद की राय लिए बिना किया है। जबकि कांग्रेस इस मुद्दे को होने वाली सदन की बैठक में भी जोर शोर से उठाने जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही निगम ने सभी सब इंस्पेक्टरों के तबादले भी कर दिए हैं। इन नए आदेश से कर्मचारियों में भारी रोष है। निगम ने रोजाना दस्ते का टारगेट एक लाख 22 हजार 500 रुपये रखा है। साथ ही 350 चालान काटने जरूरी हैं। ये आदेश कमिश्नर बी पुरुषार्था ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वाएड को दिया 42 हजार का टारगेट
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ड्यूटी का समय भी बदल दिया है। पूरे शहर को तीन जोन में बांटा गया है। अब हर सब इंस्पेक्टर दोपहर एक से लेकर रात 9 बजे तक ड्यूटी करेगा। हर जोन का प्रभारी एक इंस्पेक्टर को बनाया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को पार्किंग विंग के साथ साथ अतिक्रमण हटाने का फिर से चार्ज दे दिया है।
इसके अलावा नए आदेश के अनुसार एक फ्लाइंग स्क्वाएड का भी गठन किया है। जिसमें तीन सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, केसी कटोच और जतिंदरपाल सिंह को शामिल किया है। हर सब इंस्पेक्टर को 14-14 हजार का टारगेट दिया गया है। ऐसे में पूरे फ्लाइंग का टारगेट 42 हजार रुपये है। लेकिन इनका ड्यूटी टाइम शाम 5 से लेकर रात 1 बजे तक होगा।
कर्मचारियों का रोष है कि रात 9 बजे तक जब बाजार ही बंद हो जाता है तो उनकी ड्यूटी 1 बजे तक क्यों लगाई गई है। देर रात लेबर को घर वापस भेजने का भी खतरा है। इसके अलावा हर सेक्टर में तैनात सब इंस्पेक्टर को भी टारगेट दिया है।
शाम 7 बजे के बाद लगा देते थे फड़ियां
इस समय अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ड्यूटी का समय सुबह 11 से शाम 7 बजे तक थी। लेकिन 7 बजे के बाद फड़ी वाले बाजारों में अपनी दुकानें सजा लेते थे। जिसके बाद नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। लेकिन अब फड़ी वाले ऐसा नहीं कर पाएंगे।
मेयर अरुण सूद का कहना है कि उनकी इस बारे में कमिश्नर से कोई बात नहीं हुई है। उनका कहना है कि सोमवार को वह कमिश्नर से बात करेंगे।