{"_id":"b421d81a9f3456b453e1f815edcd5c73","slug":"street-lights-in-industrial-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत, इंडस्ट्रियल एरिया में लग गईं स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत, इंडस्ट्रियल एरिया में लग गईं स्ट्रीट लाइटें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 09 Feb 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनों से अंधेरे के कारण स्नैचिंग, मारपीट जैसी वारदातों से जूझ रहे इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मियों ने राहत की सांस ली है।
नगर निगम के पार्षद और डिप्टी मेयर सुनील तलवार ने फेज-टू में सोडियम लाइट और ट्यूब लाइट्स भी लगवा दी हैं। इससे आम लोगों को काफी फायदा मिला है। स्ट्रीट लाइटों के नहीं होने की वजह से स्नैचर, वारदातों को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जा रहे थे।
स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के बाद अपराधियों पर पुलिस की भी हर वक्त नजर रहती है और गश्त के दौरान भी पुलिस ऐसे संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ करती है।
डिप्टी मेयर सुनील तलवार के मुताबिक फिलहाल जरूरी प्वाइंट्स पर लाइटें लगवाई गई हैं। जल्द ही वार्ड के अन्य इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके। जरूरी जगहों पर और भी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं, जिसके लिए ठेकेदार काम कर रहा है।
जल्द ही सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। पार्कों के इर्द गिर्द भी लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आए।
स्नैचर लगातार उठा रहे थे अंधेरे का फायदा
स्ट्रीट लाइटें नहीं होने की वजह से फैक्ट्रियों में काम करने वालों के लिए रात के वक्त सेक्टर-15, 19, चंडीगढ़ या आसपास के किसी सेक्टर में जाते हुए स्नैचिंग का खतरा रहता था।
विज्ञापन
साल के आखिरी दो महीनों में स्नैचरों ने 6-7 वारदातों को अंजाम दिया था। इसे देखते हुए उद्यमियों और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों की ओर से इस मुद्दे को उठाया गया था।