फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Street Lights in Industrial Area

राहत, इंडस्ट्रियल एरिया में लग गईं स्ट्रीट लाइटें

Sun, 09 Feb 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 09 Feb 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
Street Lights in Industrial Area
महीनों से अंधेरे के कारण स्नैचिंग, मारपीट जैसी वारदातों से जूझ रहे इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


नगर निगम के पार्षद और डिप्टी मेयर सुनील तलवार ने फेज-टू में सोडियम लाइट और ट्यूब लाइट्स भी लगवा दी हैं। इससे आम लोगों को काफी फायदा मिला है। स्ट्रीट लाइटों के नहीं होने की वजह से स्नैचर, वारदातों को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो जा रहे थे।

स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के बाद अपराधियों पर पुलिस की भी हर वक्त नजर रहती है और गश्त के दौरान भी पुलिस ऐसे संदिग्धों को रोककर उनसे पूछताछ करती है।
डिप्टी मेयर सुनील तलवार के मुताबिक फिलहाल जरूरी प्वाइंट्स पर लाइटें लगवाई गई हैं। जल्द ही वार्ड के अन्य इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके। जरूरी जगहों पर और भी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं, जिसके लिए ठेकेदार काम कर रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही सभी जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। पार्कों के इर्द गिर्द भी लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आए।

स्नैचर लगातार उठा रहे थे अंधेरे का फायदा
स्ट्रीट लाइटें नहीं होने की वजह से फैक्ट्रियों में काम करने वालों के लिए रात के वक्त सेक्टर-15, 19, चंडीगढ़ या आसपास के किसी सेक्टर में जाते हुए स्नैचिंग का खतरा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल के आखिरी दो महीनों में स्नैचरों ने 6-7 वारदातों को अंजाम दिया था। इसे देखते हुए उद्यमियों और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों की ओर से इस मुद्दे को उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed