{"_id":"6446f1419a6df288db0b4649","slug":"street-cricket-tournament-will-be-made-annual-selected-24-players-will-be-trained-by-experienced-coach-of-utca-chandigarh-news-c-16-1-123268-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गली क्रिकेट टूर्नामेंट को कराया जाएगा वार्षिक, चयनित 24 खिलाड़ियों को तराशंगे यूटीसीए के अनुभवी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गली क्रिकेट टूर्नामेंट को कराया जाएगा वार्षिक, चयनित 24 खिलाड़ियों को तराशंगे यूटीसीए के अनुभवी कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन से यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए ) जोश से भरी हुई है। यूटीसीए इस प्रतियोगिता को वार्षिक टूर्नामेंट के तौर पर करने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गया है। एसोसिएशन का यह भी कहना है कि अगर सहयोग मिला तो लड़कियों के भी टूर्नामेंट करवाए जाएंगे। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने आगामी समय में इस प्रतियोगिता में पूरा देने के लिए एसोसिएशन को समर्थन देने का मन बना लिया है। गली टूर्नामेंट से निकले 24 सितारों को अब नई पहचान मिलने वाली है। यूटीसीए के चयनकर्ताओं की ओर से चयनित इन खिलाड़ियों को को अब कोचिंग मिलेगी और अनुभवी कोचों की ओर से इन्हें तराशा जाएगा। इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से होने वाले टूर्नामेंट और यूटीसीए के डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।
बॉक्स
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
टूर्नामेंट में कुल 204 टीमों से 2448 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनकी उम्र 14 से 18 साल थी। मैचों के दौरान चयनकर्ताओं ने जिन 24 खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए चयनित किया है, उनमें आर्यन, लवप्रीत, संकाय, दिलशाद, शैलेश, रोहित, मतलब खान, पंकज, मोहम्मद शाहबान, अजय नेगी, जय कुमार, अमन, तन्मय, शुभम पंचाल, मोहम्मद जैद, राजवर्धन भंडारी, प्रियांशु, इंद्रप्रीत सिंह, प्रिंस, साहिल हमजा, मकसूद, प्रवीण कुमार ठाकुर, विवेक और कुलदीप सोनकर शामिल हैं।
बॉक्स
पुलिस के सहयोग से लड़कियों का भी होगा टूर्नामेंट
गली क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में चंडीगढ़ पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों का रजिस्ट्रेशन शहर की 110 पुलिस बीट बॉक्स के माध्यम से हुआ। टूर्नामेंट की सफलता के बाद चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन ने यूटीसीए के प्रधान संजय टंडन को इस टूर्नामेंट को वार्षिक तौर पर करवाने के लिए कहा। इस पर टंडन ने कहा कि भविष्य में ऐसे ही सहयोग के लिए लिखित में दें तो लड़कों की तरह लड़कियों का भी गली क्रिकेट टूर्नामेंट का वार्षिक करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।