फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stray dogs bite 155 people in 21 days in Abohar of Punjab

Stray Dogs Issue: पंजाब के अबोहर में कुत्तों का आतंक, 21 दिन में 155 को काटा, बच्चों को भी बना रहे निशाना

Fri, 21 Apr 2023 06:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 06:26 PM IST
सार

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 21 दिनों में 155 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या ऐसे लोगों की हैं... जिन्होंने कुत्ते के काटने पर निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा लिया।

विज्ञापन
Stray dogs bite 155 people in 21 days in Abohar of Punjab
लावारिस कुत्ते (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अबोहर में पिछले 21 दिनों में 155 लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाया है। इससे लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी रोष है। गुरुवार शाम को आनंद नगरी निवासी करीब 14 वर्षीय बच्चे को लावारिस कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला। वहीं दो युवकों ने हिम्मत करके बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया और तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। दो दिन पहले भी इसी बच्चे को कुत्तों ने काटा था। उसे रेबीज के दो टीके भी लग चुके हैं।

विज्ञापन


आनंद नगरी गली नंबर- 5 में वंश पुत्र सोनू शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्तों के साथ गली में पैदल जा रहा था। तभी अचानक लावारिस कुत्तों ने बच्चों पर हमला बोल दिया। वंश के दोस्तों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई जबकि वंश कुत्तों के झुंड में घिर गया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोच डाला। शोर मचाने पर वहीं से गुजर रहे नरेश गगनेजा व मंदीप सिंह ने किसी प्रकार से बच्चे को कुत्तों के आतंक से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना मिलते ही बच्चे की मां भी सरकारी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों की समस्या पर नगर निगम गंभीर नहीं है। उसकी घोर लापरवाही सामने आ रही है। गुरुवार को ही नानक नगरी निवासी नरेश गर्ग को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच डाला था। वहीं तीन दिन पहले मलोट रोड पर स्थित गुरुकृपा कॉलोनी में करीब तीन वर्षीय बच्चे को कुत्तों ने अपना निशाना बनाया था। इससे पूर्व भी बड़ी तादाद में लोग इन खूंखार कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पिछले 21 दिनों में 155 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या ऐसे लोगों की हैं... जिन्होंने कुत्ते के काटने पर निजी अस्पतालों में अपना उपचार करवा लिया।


सरकार से नहीं मिल रही मदद: महापौर
नगर निगम के महापौर विमल ठठई ने कहा कि जनता की समस्या पर वह गंभीर हैं। इस मामले में सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। सरकार से कुत्तों की नसबंदी के लिए 839 रुपये प्रति कुत्ते के हिसाब से फंड जारी करने को कहा था लेकिन आज तक कोई पैसा जारी नहीं किया गया। वहीं वेटरिनरी विभाग को कुत्तों की नसबंदी के लिए समुचित व्यवस्था भी करनी होगी। इसमें कुत्तों को पकड़ने की टीम व उन्हें ले जाने के लिए वैन का प्रबंध भी करना है। यह सारी व्यवस्था सरकारी फंड के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वे आज ही जिला उपायुक्त के माध्यम से पत्र लिखकर सरकार से फंड जारी करने की मांग करेंगे ताकि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed