फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strange gift by father to son on marriage anniversary gift

बेटे की मैरिज एनिवर्सरी पर पिता का अनोखा गिफ्ट

Sun, 10 May 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 May 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
strange gift by father to son on marriage anniversary gift

वीआईपी नंबरों के शौकीन और कमांडो कैटरिंग के मालिक कमलजीत सिंह वालिया अपने बेटे को मैरिज एनिवर्सरी पर दो वीआईपी नंबर वाली गाड़ियां गिफ्ट करेंगे।

विज्ञापन


11 मई को उनके बेटे गुरसिमरन की शादी की सालगिरह है और उसके लिए ही उन्होंने शनिवार को आठ लाख एक हजार रुपये में सीएच-01-बीसी-0001 और दो लाख दो हजार में 0011 खरीदा है। फिलहाल उन्होंने सरप्राइजिंग गाड़ियों के बारे में बताने से इंकार किया है।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने अपने भांजे को गिफ्ट करने के लिए 61 हजार रुपये में 0026 खरीदा है। शनिवार को रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से पहले 100 नंबरों की ऑक्शन की गई। कमलजीत सिंह वालिया सबसे बड़े बिडर रहे। उन्होंने 10 लाख 64 हजार रुपये में 0001, 0011 और 0026 नंबर खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशियां लौटीं, इसलिए सेलिब्रेट करेंगे
कमलजीत वालिया ने बताया कि उनके पास पहले ही 4 गाड़ियों के नंबर-0001 हैं। 11 मई को बेटे गुरसिमरन की शादी की सालगिरह है। उसे सरप्राइज गिफ्ट देने केलिए उन्होंने यह नंबर खरीदा है। वालिया ने बताया कि उनके बेटे की शादी से 10 दिन पहले कुछ लोगों ने उन पर कई केस कर दिए थे।


इन केसों के चक्कर में उनका कई कुछ बिक गए। किराये के मकान में रहने की नौबत आ गई। गुरसिमरन को इस बात से बड़ा झटका लगा था। अब यह सभी केस उनके पक्ष में चल रहे हैं। इस कारण खुशियां फिर से लौटने लगी हैं।

बेटे का उत्साह बढ़ाने के लिए वह 0001 और 0011 नंबर वाली दो गाड़ियां सरप्राइजिंग गिफ्ट में देंगे, जबकि 0026 नंबर को उन्होंने अपने भांजे के लिए खरीदा।

कमलजीत सिंह वालिया ने बताया कि उनकी बहन के पहले दो बेटों की हार्ट प्रॉब्लम की वजह से मौत हो गई थी। उनके घर पर आने के बाद तीसरे बेटे का जन्म हुआ। 26 तारीख को उस भांजे का जन्मदिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed