फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Story of CBI investigation of Ramchandra Chhatrapati Murder Case

जब बिना हथियार राम रहीम के डेरे में घुसी थी सीबीआई टीम, फिर ऐसे कसा डेरामुखी पर शिकंजा

Sat, 12 Jan 2019 10:34 AM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Story of CBI investigation of Ramchandra Chhatrapati Murder Case
सांकेतिक तस्वीर

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में सीबीआई के लिए डेरामुखी पर शिकंजा कसना आसान नहीं था। सीबीआई जांच शुरू हो चुकी थी लेकिन डेरामुखी को इसकी परवाह नहीं थी। सीबीआई इस मामले में छत्रपति के बेटे अंशुल व अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने का काम भी शुरू कर चुकी थी। अब सीबीआई इस जांच की जद में डेरामुखी को भी लेना चाहती थी। 

विज्ञापन

लिहाजा सीबीआई ने डेरामुखी को नोटिस जारी कर नई दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। मगर डेरामुखी ने इस नोटिस की कोई परवाह नहीं की और न ही जांच में शामिल होने सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। सीबीआई ने इसके बाद दो और नोटिस डेरामुखी को भिजवाए। इसके बावजूद डेरामुखी जांच में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


चूंकि बिना डेरामुखी के शामिल हुए सीबीआई जांच आगे बढ़ने में असमर्थ थी। लिहाजा सीबीआई को एक बड़ा जोखिम उठाना पड़ा। सीबीआई ने जांच अफसर के नेतृत्व में टीम को इस मर्डर केस में डेरामुखी गुरमीत सिंह से पूछताछ करने सिरसा भेजा। सिरसा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इस टीम को ठहराया गया और स्थानीय पुलिस द्वारा टीम को कड़ी सुरक्षा मुहैय्या करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Story of CBI investigation of Ramchandra Chhatrapati Murder Case
ram rahim

मगर सीबीआई डेरे के भीतर प्रवेश करे, इससे पहले रेस्ट हाउस में ही एक विशेष मीटिंग रखी गई। जिसमें सीबीआई टीम सदस्यों समेत कुछ नेता और मुख्य डेरा अनुयायी शामिल रहे। मीटिंग में डेरा अनुयायियों ने सीबीआई पर दबाव बनाया कि सीबीआई बिना हथियारों के डेरे में जाएगी। इससे सीबीआई दबाव में तो थी, लेकिन इस मौके को छोड़ना भी नहीं चाहती थी। 

लिहाजा सीबीआई ने बड़ा जोखिम उठाते हुए निहत्थे ही डेरे में प्रवेश करने का फैसला लिया। डेरे में प्रवेश होने के बाद सीबीआई टीम को एक बड़े हाल में काफी देर तक बिठाया गया और फिर डेरामुखी वहां पहुंचे। छत्रपति मर्डर केस से जुडे़ कई अहम सवालों की फेहरिस्त लेकर डेरामुखी के सामने पहुंची सीबीआई ने डेरामुखी के समक्ष सवाल दागने शुरू किए। लेकिन डेरामुखी ने बहुत ही सहजता से सीबीआई के हर सवाल का गोलमाल जवाब देते हुए अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को खारिज कर दिया और फिर हॉल से उठकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed