{"_id":"b0e41222d47c0461cb4b522241e9ce53","slug":"story-for-punjab-housefed-flat-alloties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 दिनों में किश्तें न भरीं तो कैंसिल होंगे फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 दिनों में किश्तें न भरीं तो कैंसिल होंगे फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब हाउसफेड ने उन सभी अलॉटियों पर शिकंजा कस दिया है, जिन्होंने अभी तक भी अपने फ्लैटों की बाकी किश्तें नहीं भरी हैं। हाउसफेड ने ऐसे लोगों को आखिरी मोहलत देते हुए 25 मार्च तक तक रहती किश्तें ब्याज, वाच व वार्ड चार्जेस समेत चुकाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद हाउसफेड द्वारा उन्हें फ्लैटों को कब्जा दिया है। वहीं, हाउसफेड ने साफ किया है कि अगर उक्त अलॉटी अपने पैसे नहीं भरते हैं, तो उनके फ्लैटों की अलॉटमेंट कैंसिल कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक हाउसफेड ने करीब दस साल पहले सेक्टर-79 में साल पहले पांच टाइप फ्लैट बनाने की दिशा में काम शुरू किया था।
विज्ञापन
इस दौरान पहले 632 फ्लैट बनाने की दिशा में काम शुरू किया था, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट बीच में ही लटक गया था। साथ ही बाद में 578 फ्लैट बनाने का दिशा में का काम शुरू किया।
विज्ञापन
इसी बीच जब हाउसफेड ने फ्लैट बनाकर तैयार कर दिए, तो हाउसफेड ने अलॉटियों को फ्लैटों की किश्तें चुकाने के आदेश किए, लेकिन हाउसफेड ने फ्लैटों की कीमत काफी बढ़ा दी।
साथ ही लोगों को एकमुश्त में भुगतान के आदेश दिए थे। इस दौरान कुछ अलॉटी उपभोक्ता अदालत चले गए थे। इसके बाद हाउसफेड ने अपने नियमों में थोड़ा बदलाव किया था और बाद में हाउसफेड की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं।
इलाका हो चुका है विकसित, ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू
जिस इलाके में हाउसफेड ने यह प्रोजेक्ट स्थापित किया है। वहां तक इलाका विकसित हो चुका है। प्रोजेक्ट के दोनों साइड तक सड़क बन चुकी है। इसके अलावा ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा।