{"_id":"3eda620973cd2b14b3a88397e963cd53","slug":"stopage-of-chandigarh-to-amritsar-intercity-train-now-will-be-fagwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फगवाड़ा में भी रूकेगी चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फगवाड़ा में भी रूकेगी चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
इंदौर के लिए चंडीगढ़ से ट्रेन चलने के बाद रेल यातायात को अब पंजाब के लिए भी मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से अब फगवाड़ा के लिए भी लोग ट्रेन से जा सकेंगे। चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को फगवाड़ा में भी स्टॉपेज मिल गया है।
यह सुविधा सोमवार से शुरू हो गई। पहली बार सोमवार को इसे फगवाड़ा रोका गया। अब हर रोज यह ट्रेन चंडीगढ़ से जाते वक्त सुबह 9.31 बजे फगवाड़ा रुकेगी जबकि अमृतसर से आते वक्त शाम को 7 बजे यह फगवाड़ा पहुंचेगी।
यहां एक मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। इस एक मिनट के स्टॉपेज ने शहर के लोगों को काफी सुविधा दे दी है।
चंडीगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस(12411) रोजाना सुबह 6.55 बजे चंडीगढ़ से रवाना होती है और सुबह 11.25 बजे अमृतसर पहुंचती है। अभी तक यह ट्रेन मोहाली, न्यू मोरिंडा, लुधियाना, जालंधर और बयास स्टेशन पर रुकती थी।
विज्ञापन
यह ट्रेन पिछले साल रेल बजट में घोषणा होने के बाद चलाई गई थी। चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए शाम के समय भी एक और ट्रेन चलती है, लेकिन फगवाड़ा का स्टॉपेज सिर्फ सुबह वाली ट्रेन को ही दिया गया है।
विज्ञापन
इस बारे में चंडीगढ़ स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक राजिंद्र दत्ता ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत हुई है और वे आसानी से फगवाड़ा पहुंच जाएंगे।
ये होगा फगवाड़ा तक का किराया
चेयर कार------295 रुपये
सेकिंड क्लास----85 रुपये