फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stop the purchase of new vehicles to protect the badal

बादलों की सुरक्षा के लिए नए वाहनों की खरीद पर रोक, वित्त विभाग ने प्रस्ताव किया रद्द

Wed, 25 Jul 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
 Stop the purchase of new vehicles to protect the badal
प्रकाश सिंह बादल
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, राज्य पुलिस के कई आला अधिकारी और धार्मिक नेताओं को सुरक्षा के अंतर्गत प्रदान किए गए सरकारी वाहनों पर ब्रेक लगने वाला है। पंजाब पुलिस द्वारा इन माननीयों की सुरक्षा के लिए नए वाहन, एस्कार्ट जिप्सियां आदि खरीदने का जो प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, उसे वित्त विभाग ने रद्द कर दिया है। वित्त विभाग का कहना है कि जिन लोगों की सुरक्षा के लिए यह खरीद का प्रस्ताव भेजा गया है, वे आर्थिक तौर पर संपन्न हैं और अपनी सुरक्षा के लिए इस तरह के खर्च उठाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के एडीजीपी (सुरक्षा) की ओर से वित्त विभाग को भेजे प्रस्ताव में कहा गया था कि सियासी लोगों, पूर्व पुलिस अधिकारियों और धार्मिक नेताओं की सुरक्षा में तैनात 187 वाहनों में से 118 कंडम हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस विभाग को इसके लिए 36 जिप्सियों और दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों की जरूरत है। इसके जवाब में वित्त विभाग ने सरकारी खजाने की खराब हालत का हवाला दिया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही वित्त विभाग ने यह भी कहा है कि ऐसे कई लोग हैं वर्तमान में जो किसी सार्वजनिक या सरकारी पद पर तैनात नहीं हैं, उनके सरकारी वाहन और तेल का खर्च सरकारी खजाने पर डाला जा रहा है। ऐसे लोगों को सरकारी वाहन और सुरक्षा वाहन उपलब्ध नहीं कराए जाने चाहिए। अगर किसी व्यक्ति विशेष को सुरक्षा देना आवश्यक है तो इसके बारे में फैसला उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नई खरीदी जाने वाली एक फॉर्च्यूनर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक को दी जानी थी। वहीं दूसरी पूर्व सीएम के सुरक्षा दस्ते से जोड़ी जानी थी क्योंकि उनके पास इस समय तैनात मोंटेरो भी कंडम करार दिए जाने के मानकों पर पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed