{"_id":"5ddd8c038ebc3e548b2b09e7","slug":"stop-for-talk-on-mobile-then-asi-run-on-bonat-on-half-kilometer-chandigarh-news-pkl358079919","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों का पालन कराने को एएसआई ने खतरे में डाली जान, आरोपी चालक की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैफिक नियमों का पालन कराने को एएसआई ने खतरे में डाली जान, आरोपी चालक की तलाश जारी
Wed, 27 Nov 2019 11:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
मामले की जानकारी लेते डीएसपी विर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के चक्कर में एक एएसआई ने अपनी जान खतरे में डाल दी। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करते चालक को टोका तो उसने कार दौड़ा दी। एएसआई बचनेके लिए कार का वाइपर पकड़कर लटक गए। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी। करीब आधा किलोमीटर दूर ब्रेकर पर वाइपर टूटा तो एएसआई सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस फरार कार चालक की सुरागकशी में जुटी है।
मंगलवार दोपहर पौने बारह बजे ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई सरवजीत सिंह कांस्टेबल यकीन राज के साथ बाइक पर एलांते मॉल के पास नो पार्किंग के स्पॉट पर जा रहे थे। सेक्टर-28 पेट्रोल पंप लाइटों पर पहुंचे तो वहां रेड सिग्नल था। उन्होंने एक कार चालक को मोबाइल पर बात करते देखा तो फौरन उसके पास पहुंचे और गाड़ी साइड में लगाने को कहा। लेकिन इतने में सिग्नल ग्रीन हो गया। चालक ने कार दौड़ा दी। सरवजीत सिंह ने कार का वाइपर पकड़ लिया, लेकिन चालक ने कार फिर भी नहीं रोकी।
वाइपर के सहारे लटके सरवजीत को कार चालक सेक्टर-28 पेट्रोल पंप लाइटों से सेक्टर-28 स्लिप रोड (मध्य मार्ग) तक घसीटता ले गया। स्लिप रोड पर ब्रेकर की वजह से अचानक ब्रेक लगे तो वाइपर टूट गया और सरवजीत सिंह सड़क पर जा गिरे। चालक कार समेत फरार हो गया। यह नजारा देख लोग जमा हो गए। ईस्ट ट्रैफिक डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई को पैरों की मरहम पट्टी कराई। उधर, डीएसपी ट्रैफिक ईस्ट चरणजीत सिंह विर्क का कहना है कि पुलिस जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
वाइपर पकड़ने की वजह से बॉडी कैमरा नहीं था चालू
सरवजीत सिंह ने अपने बयान में बताया कि दोनों हाथों से वाइपर पकड़ने की वजह से वह अपना बॉडी कैमरा चालू नहीं कर सकेे। कार का नंबर (सीएच01 एजे) इतना ही देख सके। कार चालक ने रोडवेज की कंडक्टर जैसी खाकी वर्दी पहन रखी थी। पुलिस अब लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटवी फुटेज को खंगाल रही है।
इसी साल यह चौथा मामला
2. मार्च 2019 : सेक्टर-32/33/45/46 चौक पर मोबाइल पर बात करने से रोकने पर कार चालक ने बोनट पर घुमाया।
3. फरवरी 2019 : सेक्टर-44/45/51/52 लाइट प्वाइंट पर हेड कांस्टेबल को बोनट से घसीटा।
4. जून 2019 : हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल को कार बोनट से घसीटा।