{"_id":"66695b0fe00807cfe4028577","slug":"stone-pelting-on-vande-bharat-express-in-punjab-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, फगवाड़ा से गोराया के रास्ते में हुई घटना से दहशत में यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, फगवाड़ा से गोराया के रास्ते में हुई घटना से दहशत में यात्री
Wed, 12 Jun 2024 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:53 PM IST
सार
वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी अमृतसर से दिल्ली जा रही थी। फगवाड़ा गोराया के बीच ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। आरपीएफ व जीआरपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी के बाद ट्रेन यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन के सी-3 कोच पर पथराव किया गया है जिसमें दो विंडोपैन के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। ट्रेन के सी 3 कोच में यात्रा कर रही गुरुग्राम की रहने वाली पूनम कालड़ा और डाली ठुकराल ने बताया कि वे फगवाड़ा से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस में बैठी तो उनके पास वाली सीट के पास जोरदार आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए तो किसी को कुछ भी पता नहीं चला कि क्या हुआ है। लेकिन बाद में पाया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सी 3 कोच को बाहर से अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर मारे है।