{"_id":"6548d6469bb41f84f00f8909","slug":"stone-pelting-on-dmu-train-in-firozpur-of-punjab-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: फिरोजपुर में डीएमयू ट्रेन पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा, यात्री ने जीआरपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: फिरोजपुर में डीएमयू ट्रेन पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा, यात्री ने जीआरपी से की शिकायत
Mon, 06 Nov 2023 05:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:39 PM IST
सार
फिरोजपुर के रहने वाले यात्री राजेश खुराना ने कहा कि आज सुबह पौने नौ बजे के करीब डीएमयू ट्रेन फिरोजपुर से लुधियाना रवाना हुई। स्टेशन से लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर रेलवे स्टेडियम के पास ट्रेन पहुंची। स्टेडियम की दीवार के पास खड़े शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से सोमवार सुबह पौने नौ बजे लुधियाना को रवाना हुई डीएमयू ट्रेन पर रेलवे स्टेडियम के पास शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। एक पत्थर डिब्बे की खिड़की पर लगा और शीशा टूट गया। पास में बैठे एक मुसाफिर के कान पर कांच लगा है। मुसाफिर राजेश खुराना ने कॉल कर गवर्मेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) से शिकायत की है।
विज्ञापन
फिरोजपुर के रहने वाले यात्री राजेश खुराना ने कहा कि आज सुबह पौने नौ बजे के करीब डीएमयू ट्रेन फिरोजपुर से लुधियाना रवाना हुई। स्टेशन से लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर रेलवे स्टेडियम के पास ट्रेन पहुंची। स्टेडियम की दीवार के पास खड़े शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया। डिब्बों पर पत्थर लगने से यात्री भयभीत हो गए। एक पत्थर डिब्बे की खिड़की पर लगा और शीशा टूट गया। खिड़की के पास बैठे एक यात्री के कान में कांच के टुकड़े लगे हैं।
विज्ञापन
खुराना ने कहा कि खिड़की खुली होती तो पत्थर मुंह पर लगता और ज्यादा नुकसान होता। खुराना ने बताया कि सफर के दौरान ही मोबाइल से कॉल कर जीआरपी से शिकायत की। खुराना ने कहा कि बस्ती टैंका वाली में कई गैंगस्टर और नशेड़ी रहते हैं। इस तरह चलती ट्रेनों पर पथराव करेंगे तो यात्रियों को नुकसान पहुंचेगा। जीआरपी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से उन्होंने ऐसी जगहों पर गश्त लगाने की अपील की। अगर ऐसी जगहों पर ट्रेन रूक भी जाती है तो शरारती तत्व लूटपाट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन