फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stole gold jewelry from friend's house

दोस्त के घर से सोने के गहने चुराए

Sun, 01 Mar 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stole gold jewelry from friend's house
मनीमाजरा। साथी के घर से सोने के गहने चुराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव रायपुर खुर्द के सिंहासन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2002 से रायपुर खुर्द में प्लंबर का काम करता है। उसके साथ उसके गांव का युवक दीपक भी प्लम्बर का काम करता था। कई बार काम ज्यादा होने के कारण आरोपी दीपक उसके घर पर रह जाता था। इसके चलते उसे घर में रखे सारे सामान की जानकारी थी।
विज्ञापन

10 फरवरी को वह और उसकी पत्नी काम के लिए चले गए। दोपहर को जब पत्नी घर लौटी तो उसने देखा कि घर के ताले खुले पड़े हैं। यह देख उसने पति को को बताया। उसने घर आकर देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। इतने में घर के अंदर से आरोपी दीपक अचानक भाग निकाला। उन्होंने चेक किया तो पता लगा कि आरोपी दीपक उनके घर से दो जोड़ी कान के झुमके, सोने का हार और सोने का मंगलसूत्र चोरी करके फरार हो गया। काफी ढूंढने के बाद जब उसे दीपक नहीं मिला तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed