फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stole an iron gate from PGI campus, fled after being chased and throwing it on the road

Chandigarh News: पीजीआई कैंपस से लोहे का गेट चुराया, पीछा करने पर सड़क पर फेंककर फरार

Mon, 03 Jun 2024 05:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Stole an iron gate from PGI campus, fled after being chased and throwing it on the road
चंडीगढ़। पीजीआई कैंपस में बीते दो दिनों से एक युवक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। चोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर इसका खुलासा हुआ। रविवार को जब वह एक क्वार्टर का लोहे का गेट तोड़कर एक्टिवा पर लेकर भाग रहा था लेकिन पीजीआई स्टाफ ने देख लिया और पीछा किया। यह देख चोर गेट को बीच रास्ते में फेंककर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ डीडीआर दर्ज की है। रेजिडेंशियल कांप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मामले में पीजीआई के प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि शनिवार को एक युवक पीजीआई कैंपस में एक क्वार्टर के बाहर खड़े बुलेट से पार्ट्स व तेल चोरी कर रहा था, यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को वही युवक फिर कैंपस पहुंचा और हाल ही में खाली हुए एक क्वार्टर के बाहर लगा लोहे का गेट तोड़कर एक्टिवा पर रखकर भागने लगा लेकिन कैंपस में रहने वाले स्टाफकर्मी ने उसे देख लिया और दोपहिया वाहन से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। यह देख चोर गेट को बीच रास्ते में ही फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन

गेट चोरी की वारदात भी कैंपस स्थित मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसोसिएशन की ओर से लगातार दो दिन से हो रही चोरी की वारदात के बारे में लिखित शिकायत व घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने कैंपस की सुरक्षा पर उठाए सवाल
रेजिडेंशियल कांप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजविंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत देने के अलावा पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के भी संज्ञान में यह मामला डाल दिया है। इससे पहले भी कैंपस में कई बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं। बार-बार कहने पर कैंपस में कंटीली तार तो लगवा दी गई लेकिन प्रवेश के लिए बनाए गए सातों गेटों पर कोई भी सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं किया गया है। इस बारे में बाकायदा पीजीआई के सुरक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन उन्होंने कैंपस के लिए कोई भी सुरक्षा गार्ड न होने की बात कही जबकि डाक्टरों व अधिकारियों के क्वार्टरों वाली जगह पर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। उन्होंने पत्र के जरिए पीजीआई प्रशासन से मांग की है कि कैंपस में प्रवेश के सभी रास्तों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं और यहां रहने वालों को ही प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि कैंपस परिसर में अलग-अलग जगहों पर सराय भी बनी हुई हैं, जहां बाहरी लोग आकर ठहरते हैं जबकि बाहरी लोगों के सराय तक जाने के लिए अलग से रास्ता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed