फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stepping Stone became champion by defeating Doon Academy

Chandigarh News: दून अकादमी को हराकर स्टेपिंग स्टोन बनी चैंपियन

Fri, 28 Jun 2024 05:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Stepping Stone became champion by defeating Doon Academy
चंडीगढ़। देव समाज गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-45 में प्रथम केबीएस देव समाज अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। स्टेपिंग स्टोन क्रिकेट अकादमी 37 ने दून क्रिकेट अकादमी को 156 रन से हराया। रुद्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 89 रन बनाए और तीन विकेट झटके। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेपिंग स्टोंस अकादमी ने 25 ओवर में 240 रन बनाए। रुद्र ने 89 रन और विहान ने 55 रनों की पारी खेली। जवाब में दून क्रिकेट अकादमी 84 रन पर ऑलआउट हो गई। शौर्या ने टीम के लिए सर्वाधिक 39 रन बनाए। गेंदबाजी में स्टेपिंग स्टोंस क्रिकेट अकादमी से ओजस ने 16 रन देकर चार विकेट, रुद्र ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए और आरव शर्मा ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed