{"_id":"600718708ebc3e2c3c680ee7","slug":"status-on-whatsapp-will-motivate-you-for-vaccination-dr-anuradha-chandigarh-news-pkl401226078","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा टीकाकरण के लिए प्रेरित करूंगी : डॉ. अनुराधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर स्टेटस लगा टीकाकरण के लिए प्रेरित करूंगी : डॉ. अनुराधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना वैक्सीन के दूसरे सत्र में मंगलवार को जीएमएसएच-16 में 90 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण की प्रक्रिया सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। यह शाम 4 बजे तक चली। पहला टीका जीएमएसएच-16 की डॉ. अनुराधा ने लगवाया। उन्होंने कहा कि वह व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगी।
टीकाकरण अभियान की शुरुआत सुबह 9 बजे की जानी थी, लेकिन पोर्टल में समस्या की वजह से पहला टीका सुबह साढ़े 9 बजे लगा। इसके बाद एक-एक कर जिनके नाम पोर्टल पर रजिस्टर्ड थे और वैक्सीन के लिए मैसेज भेजा गया था, उन्हें बुलाया गया। जीएमएसएच-16 के पास जिन कर्मचारियों की सूची थी, उनमें से कई छुट्टी पर थे, जबकि कई लोगों की अन्य समय पर ड्यूटी थी, इसलिए लोगों को फोन कर बुलाया गया। एक समय पर दो लोगों के पहुंचने पर एक को वेटिंग रूम में बिठाया गया क्योंकि एक व्यक्ति को वैक्सीन देने की पूरी प्रक्रिया में करीब 5 मिनट का वक्त लगता है। वैक्सीन देने के बाद स्वास्थ्यकर्मी को 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। जहां देखा जाता है कि वैक्सीन देने के बाद कोई साइड इफेक्ट तो नजर नहीं आ रहे। इसके बाद जाने दिया जाता है। जीएमएसएच-16 के चिकित्सा अधीक्षक वीके नागपाल ने बताया कि दूसरे दिन टीकाकरण अभियान में 90 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया है। सभी स्वस्थ हैं। किसी को भी कोई समस्या नहीं आई है।
वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित
मुझे आज पहला टीका लगा है। कोई समस्या महसूस नहीं हो रही है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। वैक्सीन लगवाते की फोटो ली है, ताकि व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर लोगों को भी प्रेरित कर सकूं कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
- डॉ. अनुराधा, जीएमएसएच-16
अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए
पूरी तरह से स्वस्थ हूं। लोगों को बेवजह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मेरी अपील है कि कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। किसी भी तरह की कोई दिक्कत वैक्सीन लगवाने से नहीं आती है।
- मंदीप कौर, स्टाफ नर्स, जीएमएसएच-16
मेरी ही तरह सभी टीका जरूर लगवाएं
मैंने टीका लगवाया है। पूरी तरह ठीक हूं। सबको यही संदेश देना चाहती हूं कि मेरी तरह सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन को लेकर जो भी खबरें फैलाई जा रही हैं, वह सभी महज अफवाह हैं। इससे किसी को कोई खतरा नहीं है।
- नम्रता तांगड़ी, फिजियोथेरिपिस्ट, जीएमएसएच-16
अफवाहों से बचें, वैक्सीन सुरक्षित
आज मैंने टीका लगवाया है। कोई तकलीफ महसूस नहीं हुई है। लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचते हुए कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। वैक्सीन लगवाकर ही हम कोरोना महामारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
- परमिंदरजीत थिंड, नर्सिंग ऑफिसर, जीएमएसएच-16
वैक्सीन लगवाने के बाद बहुत खुश हूं
मुझे बहुत खुशी है कि हम सबको यह वैक्सीन लग रही है। पिछले 10 महीनों से हमने एकजुट होकर कोविड महामारी से लड़ाई लड़ी है। अब वैक्सीन लगवाएं और कोविड महामारी को परास्त करने में अपना योगदान दें। वैक्सीन लगवाने के बाद मैं बहुत खुश हूं।
- नरेंद्र, सफाई कर्मचारी, जीएमएसएच-16