फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Statue in Punjab Assembly: Ajay Jagga wrote a letter to CM, said - against this order

पंजाब विधानसभा में प्रतिमा: अजय जग्गा ने सीएम को लिखा पत्र, बोले- ये आदेश के खिलाफ

Thu, 24 Mar 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Statue in Punjab Assembly: Ajay Jagga wrote a letter to CM, said - against this order
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के कांप्लेक्स में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने की योजना है। इसे लेकर चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया है कि चंडीगढ़ की योजना के अनुसार यहां मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

जग्गा ने पत्र में लिखा कि शहीद भगत सिंह, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और महाराजा रणजीत सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंजाब सरकार की सम्मान देने की भावना सराहनीय है, लेकिन आपका ध्यान चंडीगढ़ के उस आदेश की ओर आकर्षित करना चाहता हूं जिसमें शहर को मानव पैमाने पर परिभाषित किया गया है और ‘कोई व्यक्तिगत मूर्ति नहीं लगाई जाएगी’ का उल्लेख किया गया है। यह भी लिखा है कि विधानसभा भवन कैपिटल कांप्लेक्स के तहत है और ये एक विश्व धरोहर स्थल है। यहां किसी भी तरह के बदलाव के लिए सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी लेनी होगी। ‘चंडीगढ़ का आदेश’ शहर के मूल स्वरूप को बनाए रखने का एक आदर्श है। जग्गा ने उम्मीद जताई है कि पंजाब के सीएम अपने निर्णय की समीक्षा करेंगे। बता दें कि पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को सदन के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से विधानसभा के कांप्लेक्स में शहीद भगत सिंह, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए पेश किया गया प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया था। मान ने कहा था कि राज्य सरकार इन महान शख्सियतों की विरासत को सदा कायम रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed