फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Statements of 9 policemen recorded, SIT may soon summon former Rohtak SP

Chandigarh News: 9 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज, रोहतक के पूर्व एसपी को जल्द तलब कर सकती है एसआईटी

Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Statements of 9 policemen recorded, SIT may soon summon former Rohtak SP
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के पूर्व एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले की जांच में चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। टीम ने अब तक नौ पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं और कई अन्य को नोटिस जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें से कुछ गवाह वे हैं जो रोहतक में दर्ज एफआईआर से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पूर्व रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया को भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इसके साथ ही एसआईटी ने हरियाणा के संबंधित विभागों से आरोपी अधिकारियों की वर्तमान तैनाती और आवासीय पते की जानकारी मांगी है ताकि उन्हें नोटिस भेजे जा सकें। टीम जल्द ही आरोपी अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


एफआईआर और स्टेटस रिपोर्ट मिली, अन्य दस्तावेज लंबित
सूत्रों ने बताया कि एसआईटी को मृतक के निजी गनर सुशील कुमार के खिलाफ 6 अक्तूबर को दर्ज एफआईआर और उसकी स्टेटस रिपोर्ट मिल चुकी है लेकिन अन्य आवश्यक दस्तावेज अभी तक टीम को नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि मृतक ने आत्महत्या से पहले 9 पन्नों का फाइनल नोट लिखा था जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें तत्कालीन हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर और एसपी नरेंद्र बिजारणिया का नाम भी उल्लेखित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज करने के आधार की जांच करेगी एसआईटी
जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आधार क्या था। सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज करवाने वाले शराब ठेकेदार से भी जल्द पूछताछ की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला किसी साजिश के तहत दर्ज किया गया था या वास्तव में गनर की अवैध गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। इसके साथ एसआईटी मृतक एडीजीपी के कॉल डिटेल्स, ईमेल और लैपटॉप की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या से पहले उन्होंने अपना फाइनल नोट किसी को ईमेल किया था या नहीं।

गनर से चार घंटे पूछताछ, वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई
टीम ने रोहतक जेल में बंद गनर सुशील कुमार से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। गनर ने दावा किया है कि उसे षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। सूत्रों के अनुसार, मृतक के परिवार के सदस्यों को भी गवाह के रूप में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed