फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   statements filed by complainant against Prakash Singh Badal and Sukhbir

बरगाड़ी कांड: प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर के खिलाफ शिकायतकर्ता ने दर्ज करवाए बयान

Tue, 09 Oct 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 09 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
statements filed by complainant against Prakash Singh Badal and Sukhbir
फाइल फोटो - फोटो : File Photo

बरगाड़ी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ फौजदारी शिकायत में मंगलवार को शिकायतकर्ता जगदीप सिंह गिल ने अपना बयान अदालत में दर्ज करवा दिया। शिकायतकर्ता ने धारा 304, 307, 295 और 34 आईपीसी के तहत अदालत में शिकायत दाखिल की हुई है।

विज्ञापन


 इसमें बादलों के खिलाफ बरगाड़ी कांड को लेकर संगीन आरोप लगाए हैं। मामले की अगली सुनवाई एक नवंबर को होगी। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वे सामाजिक जागृति फ्रंट के चेयरमैन हैं। उनके अनुसार प्रकाश सिंह बादल वर्ष 2006 से लेकर 2016 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। सुखबीर बादल डिप्टी सीएम थे और उनके पास राज्य के गृह मंत्रालय व जनरल प्रशासन का विभाग भी था। 
विज्ञापन


इस पद पर रहते हुए उनकी कानूनी व प्राथमिक जिम्मेदारी पंजाब में कानून व्यवस्था को बनाए रखना था। पूरा प्रशासनिक नियंत्रण इन दोनों के हाथ में ही था। 10 अक्तूबर, 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर सिखों में बेहद रोष था और 14 अक्तूबर, 2015 को सिख एकत्रित होकर अपना रोष व्यक्त कर रहे थे। इसी दौरान फरीदकोट की पुलिस हथियारों सहित वहां आई और धरना स्थल को खाली करवाने के उद्देश्य से निर्दोष सिखों पर लाठीचार्ज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई गोलीबारी में दो निर्दोष सिख भी मारे गए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बादलों का निर्दोष सिखों पर फायरिंग करने का उद्देश्य राजनीतिक तौर पर लाभ उठाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकल पुलिस लाठीचार्ज करने और गोलीबारी करने का काम बिना इनके निर्देश के नहीं कर सकती थी। अगर यह चाहते तो वे लोगों को शांतिपूर्वक ढंग से वहां से उठवा सकते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed