{"_id":"57eac25a4f1c1b906c5763f1","slug":"state-transport-authority-entry-tax-on-commercial-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा ध्यान दें, अब चंडीगढ़ में घुसने से पहले देना होगा एंट्री टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा ध्यान दें, अब चंडीगढ़ में घुसने से पहले देना होगा एंट्री टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 28 Sep 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
कमर्शियल वाहनों लगेगा एंट्री टैक्स
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में आने वाले कमर्शियल वाहनों पर अक्तूबर से 200 रुपये का एंट्री टैक्स लगेगा। इंट्री टैक्स वसूलने की तारीख तय करने के लिए अक्तूबर के पहले हफ्ते में बैठक होगी। एसटीए की ओर से पहले सप्ताह की मीटिंग में छोटे वाहनों पर 100 और बडे़ कमर्शियल वाहनाें पर 200 रुपये एंट्री टैक्स लगेगा।
बीते 23 सितंबर को ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की मीटिंग हुई थी। इसमें सांसद किरण खेर, ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर अमित तलवार, एसटीए सेक्रेटरी केके जिंदल मौजूद थे। एसटीए के अधिकारियों ने मीटिंग कर कमर्शियल वाहनों के लिए 200 रुपये एंट्री टैक्स निर्धारित किया था। जल्द ही इसे फाइनल किया जाएगा। अक्तूबर से शहर में आने वाले वाहनों पर यह टैक्स लगेगा।
दो गुना कमर्शियल वाहन बढ़ गए
एसटीए के एडिशनल सेक्रेटरी राजीव तिवारी ने बताया कि शहर में 2015 में जहां 10 हजार कमर्शियल वाहनों का आवागमन था। वह अब बढ़कर 20 हजार हो गए हैं। इस कारण शहर का ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। चंडीगढ़ में रोजाना पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू के 20 हजार से अधिक कमर्शियल वाहनों की एंट्री होती है।
विज्ञापन
शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यहां नई मंडी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो चुका है। इसलिए बढ़ते वाहनों के दबाव के बाद यह टैक्स लगाया जाएगा। सेक्रेटरी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, यूपी और महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों के वाहन यहां आ रहे हैं। एंट्री के लिए अभी कमर्शियल टैक्स नहीं लिया जाता है। एंट्री टैक्स लगाने से शहर के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। चंडीगढ़ प्रशासन रोड को बेहतरीन कर सकेगा।