फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State President of Congress Women Unit Sumitra Chauhan joined BJP

हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने थामा 'कमल'

Sat, 07 Sep 2019 09:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Sep 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
State President of Congress Women Unit Sumitra Chauhan joined BJP
सुमित्रा चौहान ने थामा 'कमल' - फोटो : अमर उजाला
फेरबदल के बाद उत्साहित कांग्रेस में उस समय झटका लगा, जब पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। 
विज्ञापन


साथ में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भूप सिंह राणा, उमेद पातुवास और रेवाड़ी से जजपा नेता सतीश यादव ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया। 
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंची कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि मैं और मेरे साथी राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर ही भाजपा में शामिल हुए हैं। क्योंकि कांग्रेस की आज की विचारधारा देश के हित में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उसके जैसे कार्यकर्त्ता कांग्रेस की इस विचारधारा से नाखुश हैं। देश से बढ़कर कुछ नहीं होता, देश के हितों से किसी तरह का कोई समझौता नहीं  किया जा सकता।


वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा ने के समान विकास, भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी शासन और योग्यता पर रोजगार देने की जनकल्याणकारी नीतियों से विपक्षी भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed