फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State governing Body, Haryana, BJP, Report card, Meeting

हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में होगा मंथन

Mon, 03 Oct 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
State governing Body, Haryana, BJP, Report card, Meeting
modi - फोटो : amarujala
हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सरकार और संगठन के बीच गहन मंथन होगा। संघ के वरिष्ठ नेता शिवप्रकाश और पिछले दिनों दिल्ली में हुई संघ के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद यह बैठक अहम होगी। उम्मीद है कि यह बैठक  प्रदेश के कार्यकर्ताओं और विधायकों में समन्वय बनाने में अहम साबित होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री मनोहरलाल और हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन 4 व 5 अक्तूबर को हिसार में होने वाली इस बैठक में शिरकत करेंगे। इस दौरान स्वर्ण जयंती वर्ष को भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से ओत-प्रोत करने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


इसी वर्ष भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष भी मनाने का निर्णय लिया गया है। इस जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 25 सितंबर को कालीकट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से शुरू हो चुका है। जिसे देश भर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने टीवी के माध्यम से सुना व देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुड़गांव की एक रैली से करेंगे। सरकार के अलावा पार्टी भी स्वर्ण जयंती के नाते क्या-क्या कार्यक्रम करेगी और उसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका रहेगी, इसके बारें में भी बैठक मे विचार किया जाएगा। 25 अक्तूबर को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के दो वर्ष पूरे हो रहे है और सरकार की दो वर्ष की सारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना भी बैठक का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed