फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stamp paper will available online also

अच्छी खबरः अब ऑनलाइन भी मिलेंगे स्टांप पेपर

Sat, 09 May 2015 05:15 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 May 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
stamp paper will available online also

अब आपको स्टांप लेने केलिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। न ही 10 की बजाए जबरदस्ती 20 और 100 रुपए के स्टांप पेपर खरीदने होंगे। घर बैठे ही स्टांप क्लिक करते ही यह ऑनलाइन मिल जाएगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ आईटी डिपार्टमेंट स्टांप पेपर को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की तैयारी पूरी कर चुका है। अगले 10 दिन में यह ई-स्टांप सेवा शुरू हो जाएगी।

ई-स्टांप सेवा को पहले ई-संपर्क सेंटर्स से जोड़ा जाएगा। उसकेबाद लोगों को घर बैठे ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अभी ई-संपर्क सेंटर्स से स्टांप की हार्ड कॉपी ही मिलती है।
विज्ञापन


साथ ही कई बार जितने रुपए केस्टांप की जरूरत होती है वह स्टॉक में नहीं होता। जिस कारण दिक्कत रहती है। मजबूरी में ज्यादा एमाउंट का स्टांप लेना पड़ता है।

बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी होगी शुरू

यूटी सेक्रेट्रिएट, डीसी ऑफिस, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड जैसे बड़े कार्यालयों में बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस शुरू होगी। हालांकि कुछ दिन पहले ही इसकी शुरुआत हो जानी थी। लेकिन साफ्टवेयर में खराबी केकारण देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजर की भी लगेगी अटेंडेंस
एडवाइजर विजय कुमार देव से लेकर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की भी अटेंडेंस बायोमेट्रिक ही होगी। आईटी डिपार्टमेंट से मिली जानकारी अनुसार एडवाइजर व अन्य अधिकारियों केभी एकाउंट बनेंगे।


यह 16 सेवाएं जुलाई से ऑनलाइन

मैरिज सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, इनकम सर्टिफिकेट, इवेंट्स परमिशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आरटीआई रिक्वेस्ट, सीनियर सिटिजन सर्टिफिकेट, डिसएबल्ड पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, सीटीयू बस पास, 99 किलोवॉट से अधिक इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन, बिजली बिल, लाउडस्पीकर परमिशन, मूवी शूटिंग परमिशन, ग्रीवांस रिडर्सल रिक्वेस्ट जुलाई के चौथे सप्ताह से ऑनलाइन होने लगेगी। जबकि 45 अन्य सेवाएं दिसंबर से ऑनलाइन मिलने लगेंगी। यह सेवाएं ई-डिस्ट्रिक्ट मिशन मॉडल प्रोजेक्ट केतहत मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed