फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stadium, sports stadium, multipurpose sports stadium, chandigharh sports stadium, chandigarh

चंडीगढ़ का मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार, जानिए खास बातें

Wed, 08 Jun 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
stadium, sports stadium, multipurpose sports stadium, chandigharh sports stadium, chandigarh
चंडीगढ़ का मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
ट्राइसिटी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी। डड्डूमाजरा का मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार हो गया है। इसे 10 जून को आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इतना बड़ा स्टेडियम अब तक चंडीगढ़ के किसी गांव में नहीं हैं, जहां कई खेल एक ही जगह आयोजित किए जा सकेंगे। तीन करोड़ रुपये से तीन एकड़ में इस स्टेडियम का निर्माण किया गया है। इसका नाम द्रोणाचार्य स्टेडियम रखा गया है। स्टेडियम का उद्घाटन सांसद किरण खेर करेंगी।
विज्ञापन


यहां पर वॉलीबाल कोर्ट का निर्माण किया गया है जबकि बास्केटबाल और बैडमिंटन कोर्ट भी जल्द तैयार कर दिया जाएगा। स्टेडियम के भीतर इनडोर गेम्स के लिए स्टेडियम बनाया गया है। इसमें टेबल टेनिस और जिम की सुविधाएं प्रदान की गई है। इस बिल्डिंग में दूसरे राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए कमरे और एक हाल भी बनाया गया है। यहां पर एक लाइब्रेरी भी बनाने का प्रस्ताव है। इस स्पोर्ट्स स्टेडियम को चलाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमे गांव के लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्षद ने अफसरों के साथ तैयारियों की समीक्षा की
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैठने के लिए स्टेप्स और एक स्थायी तौर पर स्टेज बनाया गया है। देर शाम तक खेलों का आयोजन किया जा सके, इसके लिए हाई मास्क लाइटें लगाई गई हैं। बुधवार को वार्ड पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्टेडियम में होंगी कुश्ती प्रतियोगिताएं
डड्डूमाजरा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिताएं काफी मशहूर हैं। यहां पर बने ग्राउंड में हर साल राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। अब नवनिर्मित स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाएंगे। स्टेडियम के अंदर एक छोटी सी इमारत अलग से है, जहां पर ई संपर्क सेंटर और आगनबाड़ी केंद्र चल रहा है।


इस नए मल्टी पर्पज स्टेडियम में डड़्डूमाजरा के साथ ही पूरे चंडीगढ़ के गांवों के खिलाड़ी इसका प्रयोग कर सकेंगे। इसके निर्माण के पीछे एक बड़ा उद्देश्य बच्चों का ध्यान नशे की बजाय खेलों की तरफ मोड़ना है। उद्घाटन समारोह में सांसद किरण खेर के अलावा मेयर और कमिश्नर भी शामिल होंगे।
- सतप्रकाश अग्रवाल, इलाका पार्षद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed