{"_id":"5e1b2ed28ebc3e88062da9ad","slug":"stadium-pitch-will-be-renovated-by-bhiwani-s-soil-chandigarh-news-pkl3628852177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी की मिट्टी से रेनोवेट होगी स्टेडियम की पिच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी की मिट्टी से रेनोवेट होगी स्टेडियम की पिच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने पिछले साल के आखिर में यूटीसीए को मान्यता दी थी। इसके बाद से ही यूटी का खेल विभाग हरकत में आ चुका है और क्रिकेट खिलाड़ियाें को बेहतरीन सुविधाएं देने में जुट गया है। स्टेडियम में विकेट की रेनोवेशन का काम इस साल में किया जाना है। इसके लिए ग्राउंड के विकेट की सतह को कुछ इंच उपर उठाया जाना है। इसका प्रपोजल यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने तैयार कर लिया है और इन विकेट को तैयार करने के लिए खासतौर पर हरियाणा के भिवानी से मिट्टी मंगवाई जाएगी।
देश के सबसे हाईटेक क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में भी खासतौर पर पिच निर्माण के लिए भिवानी से 750 टन काली मिट्टी मंगवाई गई थी। अब क्रिकेट स्टेडियम -16 की विकेट को रेनोवेट करने के लिए भी भिवानी से मिट्टी मंगवाई जाएगी। जानकारों की माने तो इंटरनेशनल स्तर की पिच तैयार करने के लिए जो मिट्टी चाहिए होती है, उस मिट्टी के तत्वों की एक मात्रा का पैमाना तय होता है। जैसे मिट्टी में इतने प्रतिशत आयरन, इतने प्रतिशत नाइट्रोजन और फास्फोरस आदि की मात्रा होना चाहिए। उत्तर भारत में यह पैमाना सिर्फ भिवानी की मिट्टी ही पास कर पाती है। इससे पहले मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की विकेट भी इसी मिट्टी से तैयार हुई थी।
अभ्यास के लिए लगेंगे 15 नेट्स
क्रिकेट स्टेडियम-16 की विकेट अपग्रेडेशन के साथ, इलेक्ट्रिकल स्कोर बोर्ड और खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए 15 अतिरिक्त नैट्स लगाए जाएंगे। स्टेडियम में वैसे तो 20 नेट्स पहले ही लगे हुए हैं, लेकिन यूटीसीए को बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद अब खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए अधिक नेट्स की जरूरत होगी। इसके लिए 15 अतिरिक्त नेट्स लगाने का प्रपोजल तैयार किया है। इसमें ब्लॉक-ई की तरफ 10 नैट्स और पी-2 ब्लॉक की तरफ 5 नैट्स बनाए जाएंगे। यहां एकेडमी और मैच खेलने आने वाले खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
कोट - क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 की विकेट को जल्द रेनोवेट किया जाएगा। इन विकेट के लिए खासतौर पर हरियाणा के भिवानी से मिट्टी लाई जाएगी। इसके साथ ही इंटरनेशनल स्तर की सुविधाओं वाले जिम, 15 अतिरिक्त नैट्स और खराब पड़े इलेक्ट्रिकल स्कोर बोर्ड को भी ठीक करने के लिए बोल दिया गया है। - तेजदीप सिंह सैनी, डायरेक्टर, यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट चंडीगढ़