फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   St. Joseph's cricket team wins with Gursimran's century

गुरसिमरन के नाबाद शतक से सेंट जोसेंफ क्रिकेट टीम को मिली जीत

Sat, 13 Feb 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
St. Joseph's cricket team wins with Gursimran's century
चंडीगढ़। गुरसिमरन सिंह के शतक की बदौलत सेंट जोसेंफ स्कूल ने वाईएमसीए इलेवन को 145 रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया। अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला सेक्टर-44 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए सेंट जोसेंफ स्कूल क्रिकेट टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट पर 252 रन बनाए। टीम से गुरसिमरन सिंह ने शतक जमाते हुए कुल 108 रन की नाबाद पारी खेली। आदित्य शर्मा ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वाईएमसीए इलेवन से निपुण कुमार ने 35 रन देकर 3 विकेट, प्रियांशु ने 39 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसीए इलेवन की पूरी टीम 32.2 ओवर में 107 रन के स्कोर पर सिमट गई। हिमालय ने सर्वाधिक 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सेंट जोसेंफ स्कूल की टीम से समरदीप ने 15 रन देकर 2 विकेट, आदित्य शर्मा ने 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गुरसिमरन सिंह के शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed