फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSP says do not call gangster like dilpreet, called criminals and drug paddlers

एसएसपी बोले- दिलप्रीत सिंह जैसों को गैंगस्टर नहीं, क्रिमिनल व ड्रग पैडलर कहिए

Tue, 17 Jul 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Tue, 17 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
SSP says do not call gangster like dilpreet, called criminals and drug paddlers
प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए एसएसपी कुलदीप चहल
 भले ही पंजाब पुलिस गैंगस्टरों को एनकाउंटर व दबोचने के चलते सुर्खियों में है, लेकिन गैंगस्टरों को लेकर पुलिस की राय बिल्कुल अलग है। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी कुलदीप चहल ने मीडिया से भी अपील की कि दिलप्रीत बाबा जैसे लोगों को गैंगस्टर न कहा जाए। बल्कि उन्हें क्रिमिनल या ड्रग पैडलर कहा जाए। क्योंकि गैंगस्टर बेहद ही ग्लोरीफाइड शब्द है, फिल्मों में यह शब्द प्रयोग होते थे।
विज्ञापन


अब इन शब्दों के चक्कर में युवा पीढ़ी गुमराह हो रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह ऐसे लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करें, जिससे कुछ सीखने को मिले। न की इस तरह के क्रिमिनल से, जो कहते कुछ हैं और करते कुछ। 
विज्ञापन


दिलप्रीत को मोहाली पुलिस लाएगी वारंट पर 
सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर परमीश वर्मा पर गोली चलाने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के मामले में एसएसपी कुलदीप चौहान ने कहा कि दिलप्रीत को आने वाले समय में प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की जांच की जाएगी। अभी वह सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। ऐसे में उसे अभी नहीं लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो जुर्म करता है, उसे सजा मिलती है 
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश सन्नी मसीह के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं उनके बेटे के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। इस पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि भले ही कोई मामला दर्ज हो या न हो, इसका कोई मतलब नहीं है। जो जुर्म करता है उसे सजा जरूर मिलती है और अपने सेल्फ डिफेंस पर उस पर फायरिंग हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जहां तक केस की बात है तो उस पर हिमाचल प्रदेश में उस पर मामले दर्ज हैं। 


एक टीम गाजियाबाद रवाना 
डेराबस्सी में मारे गए सिंगर नवजोत विर्क के हमलावरों को गाजियाबाद पुलिस ने काबू कर लिया है। इस संबंध में मोहाली पुलिस को सूचना मिल गई है। मोहाली पुलिस की एक टीम गाजियाबाद रवाना हो गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। यह जानकारी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की तरफ से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed