फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSP reached CAP Complex, listened to the problems of the policemen, solution will be found soon.

Chandigarh News: सीएपी कॉम्प्लेक्स पहुंचे एसएसपी मुख्यालय, पुलिसकर्मियों की सुनीं समस्याएं, जल्द होगा समाधान

Wed, 13 May 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
SSP reached CAP Complex, listened to the problems of the policemen, solution will be found soon.
चंडीगढ़। धनास स्थित सीएपी कॉम्प्लेक्स की बदहाल व्यवस्था पर ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को एसएसपी मुख्यालय/अपराध मंजीत श्योराण स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मंजीत श्योराण ने पैदल चलकर विभिन्न ब्लॉक और टावरों का जायजा लिया। इस दौरान निवासियों ने टूटी सड़कों, बदहाल पार्कों, जर्जर इमारतों, उगी झाड़ियों, कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जुडनीं समस्याएं उनके सामने रखीं। उन्होंने मौके पर ही लोक स्वास्थ्य, सिविल और बिजली विभाग सहित संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर जल्द समाधान के निर्देश दिए। मंगलवार को प्रकाशित खबर में सामने आया था कि परिसर के पार्कों में गड्ढे हैं, बच्चों के झूले टूटे हुए हैं और कई स्थानों पर पेवर ब्लॉक उखड़े पड़े हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। कई फ्लैटों की स्थिति भी लगातार जर्जर हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पाइप, पेंच या बिजली उपकरण लगाने पर दीवारों का प्लास्टर टूट कर निकल आता है। इस संबंध में निवासियों ने चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सतर्कता अधिकारी को शिकायत भेजकर जांच और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी लगेंगे, जनरेटर में तेल की कमी की जाएगी पूरी
सीएपी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों में गहरी नाराजगी है। निवासियों का कहना है कि प्रवेश और निकास द्वारों को छोड़कर अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। परिसर में कई जगह बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। लोगों के अनुसार इन झाड़ियों से सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल है। इसके अलावा परिसर में जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद उनमें समय पर डीजल नहीं डाला जाता। परिणामस्वरूप बिजली कटते ही लिफ्टें बंद हो जाती हैं और बुजुर्गों, महिलाओं तथा बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी लगाने तेल की कमी पूरी करने सहित सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed