फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSP and SP out for zero, consultant became man of the match

एसएसपी और एसपी शून्य पर आउट, सलाहकार बने मैन ऑफ द मैच

Mon, 14 Mar 2022 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
SSP and SP out for zero, consultant became man of the match
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में रविवार को प्रेस क्लब और डीजीपी 11 के बीच एक मैत्री मैच खेला गया। दोनों टीमों ने 15 ओवर में 160 रन बनाए। इस कारण मैच टाई हो गया। मैच में एसएसपी कुलदीप चहल और एसपी श्रुति अरोड़ा शून्य पर आउट हो गए, जबकि मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुलिस की ओर से डीजीपी प्रवीर रंजन ने कप्तानी की। टीम में आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई, एसएसपी यातायात मनीषा चौधरी, एसपी मनोज कुमार मीणा, केतन बंसल, श्रुति अरोड़ा और डीएसपी पलक गोयल शामिल थीं। सलाहकार ने मैच में 19 रन बनाए।
विज्ञापन

मैच के बाद प्रेस क्लब की और से आयोजित प्रेस मीट में चंडीगढ़ पुलिस अधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके डीजीपी प्रवीर रंजन, आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मनीषा चौधरी, एसपी हेडक्वार्टर मनोज कुमार मीना, एसपी सिटी केतन बंसल, एएसपी श्रुति अरोड़ा और डीएसपी ट्रैफिक पलक गोयल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है। आतंकवाद के समय में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इसे बहुत अच्छे से सुलझाया। वर्तमान में चंडीगढ़ पुलिस फोर्स को बढ़ाकर सात हजार किया गया है। चंडीगढ़ में वुमेन सेल समेत 17 पुलिस थाने हैं। जिन्हें पांच डिवीजन में बांटा गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने कोविड-19, किसान आंदोलन और चुनाव के समय में सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन

गृहमंत्री करें सीसीटीवी कैमरे का उद्घाटन
डीजीपी प्रवीर रंजन ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से टेक्निकल सिस्टम से अपराध को सुलझाने में चंडीगढ़ पुलिस को यूटी में पहला स्थान मिला था। पहला ई-पुलिस स्टेशन भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें लोग आसानी से घर बैठे ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे। सबसे पहले ई पुलिस थाने में वाहन चोरी की घटनाओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीजीपी ने कहा की सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल जेल में बहुत जल्द फोरजी जैमर लग जाएंगे ताकि कैदी अंदर मोबाइल का इस्तेमाल ना कर सकें। बता दें जेल में इस समय टूजी जैमर चल रहे हैं। वर्तमान में टूजी नेटवर्क को कंट्रोल करने वाले जैमर लगे हैं। डीजीपी ने कहा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ जल्द ही कैमरे द्वारा चालान किए जाएंगे। इसका उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं, शहर में गैंगस्टरों द्वारा वारदातों और रंगदारी मांगने के मामले पर उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ तालमेल कर मीटिंग की जा रही है। वह गैंगस्टरों से संबंधित सूचना शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने रंगदारी लेने और मांगने के मामले में गैंगस्टरों के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत का सबसे बड़ा सेन्कॉप्स बनेगा चंडीगढ़ में
डीजीपी प्रवीर रंजन ने बताया कि शहर में बढ़ते ऑनलाइन साइबर अपराध के मामले में चंडीगढ़ में उत्तर भारत का सबसे बड़ा सेन्कॅप्स बनेगा। चंडीगढ़ पुलिस के पास हर तरह के एडवांस उपकरण, डाटा सेंटर और विशेेषज्ञ होंगे। इसकी मदद से साइबर अपराध पर रोक लगाने के साथ अपराधियों को तुरंत दबोच लिया जाएगा। यह इस साल के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed