{"_id":"6606583caad09f96130cc9b9","slug":"ssoc-mohali-arrest-three-gangsters-pistol-cartridges-recovered-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मोहाली पुलिस ने पकड़े तीन गैंगस्टर, पहचान छिपाकर रह रहे थे, पिस्तौल-फॉर्च्यूनर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मोहाली पुलिस ने पकड़े तीन गैंगस्टर, पहचान छिपाकर रह रहे थे, पिस्तौल-फॉर्च्यूनर बरामद
Fri, 29 Mar 2024 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:27 AM IST
सार
टीम ने गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों लवजीत खख, गुरसेवक बम्ब और बहादुर खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पिस्तौल, 15 कारतूस और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : twitter
विस्तार
पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल (एसएसओसी) ने अमेरिका में बैठ कर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के लिए काम कर रहे चौड़ा-मधरे गैंग के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसएसओसी ने मोहाली में शुक्रवार सुबह गैंग के तीन गुर्गों को दबोचा।
बता दें कि इस गैंग का सरगना पवित्तर चौड़ा और उसके गुर्गे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के लिए काम करते हैं। ये तीनों हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस केस में पंजाब पुलिस के वांटेड थे। जब इन्हें दबोचा गया तब तीनों आरोपी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। इनके पास से एक पिस्टल और 15 कारतूस बरामद किए गए।
डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जे एलेनचेलियन ने बताया कि एसएसओसी मोहाली की पुलिस टीमों ने मोहाली के एक फ्लैट पर छापा मारकर आरोपियों को आधुनिक हथियार समेत काबू कर लिया। अमेरिका बैठे चौड़ा-मधरे गैंग के कुख्यात अपराधी पवित्तर चौड़ा और हुसनदीप सिंह के कहने पर तीनों आरोपी पंजाब में अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। तीनों आरोपी लंबे समय से मोहाली में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से जो हथियार बरामद हुआ है, वह .30 बोर चीनी पिस्टल है। इसके साथ 15 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी लवजीत सिंह उर्फ लव खक्ख भगोड़ा था, जबकि गुरसेवक तरनतारन पुलिस की ओर से कत्ल मामले में वांछित था, जबकि तीसरा आरोपी बहादर खान उर्फ खान भगड़ाना फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। मोहाली एसएसओसी में इन तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25 (7) और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल ने बताया कि इन आरोपियों का पता पुलिस को तब लगा जब एसएएस नगर जिला पुलिस की ओर से इसी गिरोह के एक अन्य सदस्य गुरइकबाल सिंह उर्फ रॉबिन की हथियारों समेत गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ की गई।
गैंगस्टर पवित्तर चौड़ा के संपर्क में थे तीनों आरोपी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को दबोचने के बाद पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी गैंगस्टर पवित्तर चौड़ा के लगातार संपर्क में थे। ये तीनों आरोपी प्रदेश में ड्रग्स तस्करी और अन्य अपराध को अंजाम दे रहे थे। गैंगस्टर पवित्तर चौड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा और उसके अन्य सदस्यों के लिए काम करता है।