फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSOC-Amritsar in joint operation with Central agency busted LeT module and arrested 2 persons with ammunition

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार, दो आईईडी-हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर-बैटरी बरामद

Sat, 14 Oct 2023 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 11:30 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरी बरामद की गई हैं। इस आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभालता है।  

विज्ञापन
SSOC-Amritsar in joint operation with Central agency busted LeT module and arrested 2 persons with ammunition
आतंकियों से बरामद सामान। - फोटो : twitter

विस्तार

त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की फिराक में जुटे आतंकियों की बड़ी साजिश को केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से पंजाब पुलिस ने नाकाम किया है। पुलिस ने अमृतसर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर पिस्तौल के साथ दो मैगजीन और 24 कारतूस, आठ डेटोनेटर, एक टाइमर स्विच और चार बैटरी भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लुट रहे पंजाबी: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर विदेश जा रही युवतियां... फिर न पति का फोन उठाती न उन्हें बुलाती
विज्ञापन


इस आतंकी मॉडयूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट्ट ऑपरेट कर रहा था। उसके निशाने पर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में रणनीतिक महत्व के स्थान और प्रमुख हस्तियां थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के रहपोरा खुदवानी के उजैर उल हक और खेरवान के राज मोहम्मद अंदलीब के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर अमृतसर में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी जम्मू कश्मीर में पथराव की घटनाओं में शामिल रहा है।

मिली थी विस्फोटक तस्करी की सूचना
पुलिस को सूचना थी कि लश्कर-ए-तैयबा को हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी पंजाब एरिया में होने जा रही है। संगठन के दो सदस्यों द्वारा यह खेप कत्थू नंगल के इलाके में लेने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस के एसएसओसी विंग ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से एक विशेष ऑपरेशन चलाकर काबू किया है। 

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि यह भी पता चला है कि आरोपी उजैर उल हक फिरदौस अहमद भट्ट का रिश्तेदार है। उसे पहले जिला कुलगाम में पथराव से संबंधित दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था। जबकि राज मोहम्मद अंदलीब का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। अब पुलिस लश्कर-ए-तैयबा के पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। साथ ही खेप के स्रोत का पता लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हैंडलर के संपर्क में थे आरोपी
डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से अपने हैंडलर से जुडे हुए थे। गुरुवार को उसने उन्हें हथियारों की खेप को इकट्ठा कर कश्मीर घाटी में लाने के लिए अमृतसर भेजा था। हालांकि वह जब तक हथियार लेकर निकलते, उसे पहले ही उन्हें पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से दबोच लिया था।

फिरदौस ने जोड़ा था आतंकी संगठन से
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों को फिरदौस अहमद भट ने आतंकवादी संगठन में भर्ती किया था। साथ ही गिरोह में कैसे काम करना है। उनकी भूमिका क्या रहेगी, सभी चीजों के बारे में विस्तार से समझाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed