फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSM candidates will be decided this week for Punjab assembly elections

पंजाब विस चुनाव: इस हफ्ते तय हो जाएंगे एसएसएम के उम्मीदवार, दो दिन में जारी होगी पहली सूची

Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 12:42 AM IST
सार

संयुक्त समाज मोर्चा की चंडीगढ़ में अहम बैठक हुई। इसमें तीन कमेटियों का गठन हुआ बलबीर राजेवाल ने कहा कि चुनावी गतिविधियां लुधियाना से संचालित होगी। 

विज्ञापन
SSM candidates will be decided this week for Punjab assembly elections
बलबीर राजेवाल - फोटो : twitter

विस्तार

संयुक्त समाज मोर्चा की रविवार को चंडीगढ़ में एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें पंजाब चुनाव में मोर्चा के होने वाले संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इसी हफ्ते सभी उम्मीदवारों पर फैसला हो जाएगा। दो दिन में एसएसएम प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा। मोर्चा के किसान नेता बलबीर राजेवाल ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तीन कमेटियों का गठन किया गया है। चुनाव की सभी गतिविधियां मोर्चा लुधियाना में बनाए जा रहे मुख्यालय से संचालित करेगा।
विज्ञापन


किसान भवन में आयोजित हुई मोर्चा की बैठक के बाद बलबीर राजेवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मोर्चा ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं। विधानसभा चुनाव में टिकटों के आवंटन के लिए छंटनी कमेटी गठित की गई है। इसके अलावा एक संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव में घोषणा पत्र बनाने की जिम्मेदारी मेनफेस्टो कमेटी को दी गई है। छंटनी कमेटी का गठन इसलिए किया गया है कि अभी तक आए हुए टिकटों के आवेदनों में से अच्छे उम्मीदवारों को छंटनी कर निकालने के लिए गठित की गई है। राजेवाल ने कहा कि पार्टी का मुख्यालय लुधियाना में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राजनीतिक दल पर हमला बोलते हुए कहा कि मोर्चा की लड़ाई पंजाब के भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ रहेगी। मोर्चा चुनाव में पैसा, शराब और नशा बांट कर लोगों को भ्रम में डालने वालों के खिलाफ लड़ाई करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण पंजाब आज बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।

आप से गठबंधन पर कोई सच्चाई नहीं

चुनाव में गंठबंधन पर राजेवाल ने कहा कि अभी तक इस पर विचार नहीं किया गया है। आप से गठबंधन की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। संयुक्त समाज मोर्चा के द्वारा किसी से भी गठबंधन को लेकर संपर्क नहीं किया था। अन्य किसी दल के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि आगे देखेंगे।

मुख्यमंत्री चेहरे पर खुलकर नहीं बोले राजेवाल

चुनाव में संयुक्त समाज मोर्चा के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राजेवाल खुलकर नहीं बोले। उन्होंने सवालों के जवाब में कहा कि मोर्चा का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला जीतने के बाद किया जाएगा। हालांकि पास में बैठे अन्य नेताओं यह जरूर कहा कि राजेवाल चुनाव में हमारे प्रमुख हैं।

हर वर्ग से होंगे उम्मीदवार

संयुक्त समाज मोर्चा में किसानों के अलावा समाज के हर वर्ग से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। राजेवाल ने कहा कि संयुक्त समाज मोर्चा में हर वर्ग को साथ लिया है। इसमें अनुसूचित जाति, सिख, व्यापारी, उद्यमी सभी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed