फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Srila Prabhupada was anointed with water from 1008 pilgrimage sites in chandigarh

Chandigarh: इस्कॉन में गुरु पूजा पर पहुंचे भक्त, 1008 तीर्थों के जल से हुआ श्रील प्रभुपाद का अभिषेक

Tue, 27 Aug 2024 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

इस्कॉन मंदिर के संस्थापक श्रील प्रभुपाद का तीर्थों के जल के अलावा पंचामृत और विविध प्रकार के फलों के रस, शहद से भी अभिषेक हुआ। इस्कॉन चंडीगढ़ के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि भक्तों ने श्रील प्रभुपाद का अभिषेक और आरती की। 

विज्ञापन
Srila Prabhupada was anointed with water from 1008 pilgrimage sites in chandigarh
इस्कॉन मंदिर में श्रील प्रभुपाद का अभिषेक करते भक्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 36 स्थित इस्कॉन मंदिर के संस्थापक श्रील प्रभुपाद का मंगलवार को आविर्भाव दिवस है। इस अवसर पर इस्कॉन के श्रद्धालुओं ने उनका 1008 तीथों के जल से अभिषेक किया। सभी तीर्थों और नदियों के जल को इस्कॉन में पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन


तीर्थों के जल के अलावा पंचामृत और विविध प्रकार के फलों के रस, शहद से भी अभिषेक हुआ। इस्कॉन चंडीगढ़ के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि भक्तों ने श्रील प्रभुपाद का अभिषेक और आरती की। 
विज्ञापन




बड़ी संख्या में भक्त श्रील प्रभुपाद के अभिषेक के लिए काशी, प्रयागराज, हरिद्वार, ऋषिकेश, रामेश्वरम, गंगासागर सहित अन्य तीथों के जल लाए थे। इस्कॉन के श्रद्धालु तीर्थ यात्राओं पर जाते रहते हैं, वे सभी जल लाते हैं। सब दिल्ली में एकत्र होता है और वहीं से सभी जगहों पर पहुंचता है। कुछ श्रद्धालु चंडीगढ़ इस्कॉन में भी तीर्थों के जल लेकर आते हैं। इस मौके पर नंदोत्सव भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed