फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sri Akal Takht Sahib Jathedar termed the demonstration at the embassies as wrong

Punjab News: ज्ञानी हरप्रीत बोले- भगवंत मान के बच्चों को निशाना बनाना बेवकूफी, दूतावासों पर प्रदर्शन भी गलत

Fri, 31 Mar 2023 12:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Mar 2023 12:57 AM IST
सार

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके कुछ संदेश डिलीट करने पर कहा है कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सरकारें जब भी गलत होती हैं तो सच की आवाज को दबाया जाता है। मेरा एक मैसेज डिलीट करने से सिख कौम की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Sri Akal Takht Sahib Jathedar termed the demonstration at the embassies as wrong
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे खालिस्तान समर्थकों द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को फोन पर धमकाने और गाली-गलौज करने की घटना को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बेवकूफी की हरकत करार दिया है। उन्होंने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के बच्चों से अपशब्द बोलना और उन्हें निशाना बनाना बेवकूफी है। बच्चे बेकसूर हैं। उन्होंने कहा कि जज्बाती होकर उठाया गया कदम कभी सार्थक नहीं हो सकता।

विज्ञापन


गुरुवार को यूट्यूब पर एक इंटरव्यू में जत्थेदार ने यह भी कहा कि भारतीय दूतावासों पर जो प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वह भी गलत हैं। अगर प्रदर्शन करने ही हैं तो कुछ ऐसे कदम उठाए जाएं, जिससे फायदा हो। मौजूदा हरकतों से तो हम विरोधियों को अपने खिलाफ प्रचार का मौका दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल सिंह का मामला समझ से परे है। इसमें जरूर कोई राजनीति हो सकती है। कभी श्री अकाल तख्त साहिब तो कभी श्री दमदमा साहिब पर सरेंडर की बातें हो रही हैं, समझ से परे है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को इस बात का खुलासा हुआ था कि अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों ने भगवंत मान की बेटी सीरत कौर को फोन पर धमकी दी और उनसे गाली-गलौज किया है। मान की पूर्व पत्नी ने फेसबुक पर यह खुलासा भी किया कि अमेरिका के एक गुरुद्वारे में उनकी बेटी सीरत और बेटे दिलशान सिंह का घेराव करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सच को दबाया नहीं जा सकता'
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके कुछ संदेश डिलीट करने पर कहा है कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सरकारें जब भी गलत होती हैं तो सच की आवाज को दबाया जाता है। मेरा एक मैसेज डिलीट करने से सिख कौम की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लाखों युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। मेरी कौम के करोड़ों लोग मेरी आवाज हैं। मैसेज डिलीट करने से हक की आवाज बंद नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed