फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sri Akal Takht Sahib Jathedar said Stopping Amritpal Singh's wife at airport was not right

Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार बोले- अमृतपाल की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोकना गलत, 3 घंटे पूछताछ क्यों?

Fri, 21 Apr 2023 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 10:24 PM IST
सार

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल की पत्नी को लंदन जाने की इजाजत दी जानी चाहिए, क्योंकि वह अपने परिवार से मिलने जाना चाहती है। उसे रोकना नहीं चाहिए और न ही किसी विशेष कारण के बिना उसे परेशान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Sri Akal Takht Sahib Jathedar said Stopping Amritpal Singh's wife at airport was not right
ज्ञानी हरप्रीत सिंह और किरणदीप कौर की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एयरपोर्ट पर रोके जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किरणदीप कौर जब बेकसूर है तो उसे क्यों रोका गया। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार बेवजह अमृतपाल की पत्नी को परेशान कर रही है। जब पुलिस प्रशासन उनके घर में कई बार अमृतपाल के बारे में पूछताछ कर चुका है तो फिर उसे एयरपोर्ट पर रोककर तीन घंटे पूछताछ क्यों की गई?

विज्ञापन


ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल की पत्नी को लंदन जाने की इजाजत दी जानी चाहिए, क्योंकि वह अपने परिवार से मिलने जाना चाहती है। उसे रोकना नहीं चाहिए और न ही किसी विशेष कारण के बिना उसे परेशान किया जाना चाहिए। यह भी सामने आया है कि गुरुवार को रोके जाने के बाद किरणदीप कौर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात करने जाना चाहती थी। बताया जा रहा है कि कुछ कारणों से वे उनसे मिल नहीं सकी। शनिवार को वह तख्त श्री दमदमा सहिब या फिर श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात कर सकती हैं।

विज्ञापन

ज्ञानी हरप्रीत ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी विशेषकर सिख धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे इंटरनेट मीडिया को तुरंत बंद करना चाहिए। उन्होंने हरियाणा की लड़की के माफी मांगने को अच्छी बात कहा। उन्होंने कहा कि सिख संस्थाओं विशेषकर एसजीपीसी को अपना इंटरनेट मीडिया नेटवर्क मजबूत करना चाहिए, ताकि गलत प्रचार करने वालों को समय पर उचित जवाब दिया जा सके।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि लड़की को लेकर हुआ घटनाक्रम भी सिख कौम के प्रति साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ सिख विरोधी शक्तियां सिख पंथ को बदनाम करने की कोशिश में रहती हैं। ऐसा लगता है कि पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश में सरकारें भी शामिल हैं। इससे सिख कौम में बेगाने पन का एहसास हो रहा है।

जत्थेदार ने कहा कि सरकारें सिखों को बेगानगी का एहसास करवाने की कोशिश में हैं। हर धर्म का अपना प्रोटोकाल होता है, अन्य धर्मों की तरह सिख धर्म की भी अलग मर्यादा है। जैसे हम सभी अन्य धर्म के धार्मिक स्थलों पर जाकर उनके द्वारा स्थापित प्रोटोकाल का पालन करते हैं, वैसे ही अन्य समुदाय के लोगों को भी सिख धर्म की मर्यादा का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed