{"_id":"5face9460ca886453d092d25","slug":"sportspersons-participating-in-khelo-india-games-will-have-bone-density-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया : खिलाड़ियों की वास्तविक आयु की होगी जांच, हर जिले में होगा बोन डेंसिटी टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया : खिलाड़ियों की वास्तविक आयु की होगी जांच, हर जिले में होगा बोन डेंसिटी टेस्ट
Thu, 12 Nov 2020 01:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री संदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खेलो इंडिया गेम्स के दौरान भाग लेने वाले खिलाड़ियों का बोन डेंसिटी टेस्ट भी करवाया जाएगा ताकि ओवरएज खिलाड़ी किसी कम उम्र वाले खेल मुकाबले में भाग न ले सके। इस टेस्ट की व्यवस्था हर जिले में करवाई जाएगी। बताते चलें कि अगले साल खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी हरियाणा ही कर रहा है। यह व्यवस्था भी इन खेलों की तैयारियों का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया-2021 गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की वास्तविक आयु जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी जिलों में ‘बोन डेंसिटी टेस्ट’ की व्यवस्था करवाई जाएगी, ताकि ओवरएज संबंधित किसी प्रकार की शिकायतें प्राप्त न हों। वहीं गेम्स के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आपसी तालमेल सुनिश्चित कर कार्य करना होगा। इसके लिए उच्चस्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने इस संदर्भ में विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। बैठक में राज्य मंत्री ने खेलों के लिए आवश्यक खेल संरचनाओं की उपलब्धता एवं आवश्यकता की सूचियां तैयार करने, प्रमुख आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय जिम स्थापित करने, स्कोर बोर्ड संचालन करने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। संदीप सिंह ने कहा कि प्रतिभागियों के रहने की उचित व्यवस्था करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। हॉकी जैसी कुछ खेलों का आयोजन चंडीगढ़ में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन